साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का दबदबा, पर अधूरा है जश्न! सूर्यकुमार यादव ने बताया- जीत के बावजूद किसे सबसे ज्यादा याद कर रही है टीम इंडिया

टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी की तलाश में हैं? वो कौन है, उसका खुलासा उन्होंने साउथ अफ्रीका से T20 सीरीज जीतने के बाद बताया. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की. अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया. T20 सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम परफॉर्मेन्स से गदगद नजर आए. लेकिन साथ ही उन्होंने उसका भी जिक्र किया, जो खोया है और जिसकी उन्हें तलाश है.

टीम इंडिया का कौन खोया है?

सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में मैच के बाद हुए प्रजेन्टेशन में बताया कि टीम इंडिया का कौन खो गया है?उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज काफी चैलेंजिंग रही. जो ब्रांड ऑफ क्रिकेट हम खेलना चाहते थे, हम वही खेले और नतीजा सामने है. उन्होंने कहा कि हम जो करना चाहते थे, हमने वही किया.

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में कोई खोया भी दिखा. उन्होंने कहा कि जिसे हम नहीं देख सके, वो रहा- सूर्या द बैटर. उन्होंने माना कि कप्तान सूर्या को तो सबने देखा मगर बल्लेबाज सूर्या सीरीज में कहीं खोया दिखा.

सूर्यकुमार यादव ने क्यों की खोने की बात?

सूर्यकुमार यादव ने ऐसा क्यों कहा अब जरा वो भी जान लीजिए. उन्होंने T20 सीरीज के में खेले 4 मैच की 4 पारियों में बस 33 गेंदों का सामना किया और केवल 34 रन बनाए. मतलब मुश्किल से उनका स्ट्राइक रेट 100 के पार दिखा. उन्होंने 103.22 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वहीं उनका औसत 8.50 का रहा, जो कि बेहद खराब है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वापसी जरूरी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस खराब प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव पर उंगलियां तो उठी हैं, मगर उन्होंने कहा कि सूर्या द बैटर मजबूती के साथ वापसी करेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अगली T20 सीरीज खेलनी है. सूर्या को वो वापसी उस सीरीज में करनी होगी, क्योंकि उसके बाद T20 वर्ल्ड कप है और उस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में उनका फीका प्रदर्शन टीम इंडिया की सेहत पर असर डाल सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |