‘धुरंधर’ की शूटिंग लोकेशन बनी नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! भारतीयों के बीच क्रेज, किराया, स्टे और फूड्स का पूरा बजट प्लान जानें, कैसे करें बुकिंग?

रणवीर सिंह की फिल्म धुंरधर इस वक्त चर्चा में बनी हुई है. रिलीज के बाद से फिल्म लगातार कमाई कर रही है. फिल्म का हर सीन फैंस को खूब पसंद आया है. फिल्म की शूटिंग भी कई अलग-अलग लोकेशन पर हुई है, जिसमें से एक है बैंकॉक. धुंरधर फिल्म के कई सीन बैंकॉक में शूट किए गए हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर बड़े शानदार तरीके से उतारा गया है. बैंकॉर एक ऐसा डेस्टिनेशन है, जहां भारतीय खूब ट्रैवल करते हैं. इसकी सबसे खास बात ये है कि ये काफी सस्ता है और कम बजट में आपका विदेश घूमने का सपना पूरा करता है.

यहां की शानदार नाइट मार्केट, खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन और मजेदार स्ट्रीट फूड, ये सब मिलकर इसे एक परफेक्ट वेकेशन स्पॉट बनाते हैं. अगर आप भी बैंकॉक जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपको बताएंगे, बैंकॉक के स्टे, खाना और आने जाने का बजट कितना है.

भारतीयों के लिए बजट फ्रेंडली है वेकेशन डेस्टिनेशन

बैंकॉक अपने ट्रैवल-फ्रेंडली माहौल के लिए मशहूर है. यहां बजट होटल से लेकर लग्जरी रिसॉर्ट तक हर तरह की स्टे ऑप्शंस मिल जाते हैं. इसके अलावा यहां स्ट्रीट फूड इतना स्वादिष्ट और सस्ता है कि लोग बार-बार यहां आने का प्लान बनाते हैं और अब धुंरधुर में बैंकॉक की झलक देखने को मिली है तो ये घूमने के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है.

बैंकॉक जाने का क्या है बजट?

बैंकॉक जाने के लिए सबसे बढ़िया है कि आप एक पैकेज बुक करें, ये सस्ता भी पड़ता है और कई सारे सुविधाएं भी देता है. इसके लिए आप MakeMytrip की वेबसाइट पर जाकर नए-नए पैकेज देख सकते हैं. इसके मुताबिक, पर पर्सन बैंकॉक का बजट लगभग 92, 000 रुपये के आसपास है, जिसमें 6 राते और 7 दिन दिए जा रहे हैं. जिसमें 2 दिन कराबी में स्टे, 1 दिन फी-फी आईलैंड और 3 दिन फुकेट में स्टे कराया जाएगा.

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

इस पैकेज में कई सारी सुविधाएं मिलती हैं. जैसे आने-जाने का टिकट. 4 स्टार होटल. कुछ मील्स और 7 एक्टिविटी भी शामिल हैं. इसके अलावा आपको 7 आईलैंड का टूर भी कराया जाएगा. यानी अगर अपने पार्टन के साथ यहां जाएं तो काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं वो भी 1 लाख रुपये से भी कम बजट में.

बिना पैकेज के भी नहीं बिगड़ेगा बजट

हालांकि, आप चाहें तो बिना पैकेज भी बैंकॉक टूर कर सकते हैं. क्योंकि यहां का खाना, रहना और घूमना काफी सस्ता है. टिकट की बात करें तो, Make My Trip के मुताबिक… दिल्ली से बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाट की टिकट 12 हजार रुपये से शुरू हो जाती है. वहीं, सबसे कम टिकट आपको 7 से 8 हजार रुपये में मिल जाएगी.

बैंकॉक में स्टे और फूड भी है सस्ता

होटल और खाने का बजट आपकी जेब पर निर्भर करता है. आप जितना लग्जरी स्टे चाहते हैं आपको उतना पैसा देना होगा. लेकिन अगर आप एक बजट फ्रेंडली ट्रिप चाहते हैं तो आपको बैंकॉक में 2-3 हजार रुपये से पर नाइट के हिसाब से होटल मिल जाएंगे. आप अपने बजट के मुताबिक, इन्हें चुन सकते हैं.

अब, अगर खाने की बात करें तो वहां का स्ट्रीट फूड काफी फेमस है. जहां आपका सीफूड, डेजर्ट और फ्रेश फ्रूट से बनी चीजें मिल जाएंगी. इनका प्राइस भी कम होता है. आप आराम इन्हें एंजॉय कर सकते हैं. हांलाकि, अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इसके लिए वहां थोड़ी जहमत करनी पड़ सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |