रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना! पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, दरवाजा बंद कर भागी, तड़प-तड़प कर युवक की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मामूली विवाद में पत्नी ने गुस्से में अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग से बुरी तरह झुलसे अरुण पटवा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय अरुण पटवा उसी दिन अपनी भतीजी की शादी में शामिल होकर देर रात घर लौटा था. घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच दोबारा झगड़ा शुरू हो गया. परिजन का कहना है कि अरुण विवाद को शांत करने के बाद सोने चला गया था, लेकिन पत्नी की नाराजगी वहीं खत्म नहीं हुई.

पेट्रोल डालकर आग लगा दी

आरोप है कि उसी दौरान पत्नी ने अरुण पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गई. अचानक लगी आग से झुलसते हुए अरुण दर्द से तड़प उठा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा. उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. आग में गंभीर रूप से झुलसे अरुण को 70% जलने के कारण तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश करने के बावजूद वह उपचार के दौरान चल बसा.

मृतक के परिजनों के अनुसार अरुण और उसकी पत्नी की शादी लगभग 22 साल पहले हुई थी. दंपत्ति की कोई संतान नहीं थी, और यही वजह भी उनके बीच तनाव की एक वजह मानी जाती है. परिजनों का कहना है कि लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. कई बार मामला इतना बढ़ जाता था कि थाने तक बात पहुंच जाती थी.

क्या बोले घरवाले?

परिवार का आरोप है कि पत्नी पहले भी आत्महत्या करने की धमकी देकर परिवार को परेशान करती थी और घर में तनाव का माहौल बना देती थी. पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच रही है. अधिकारियों ने बताया कि घटना की रात क्या हुआ, इसका स्पष्ट खुलासा पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बयान से होगा. पुलिस ने फोरेंसिक जांच के साथ-साथ मृतक का पोस्टमॉर्टम भी कराया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है. उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद इस कदर खौफनाक रूप ले लेगा. परिवार अब न्याय की मांग कर रहा है और आरोपी पत्नी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |     पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |