ठंड में घुटनों की देखभाल: दर्द से छुटकारा पाने के लिए योगा विशेषज्ञ के ये 5 टिप्स अपनाएं, मिलेगा तुरंत आराम

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है. इस मौसम में जहां एक तरफ स्किन ड्राई होने लगती है. वहीं, कुछ लोगों को घुटने का दर्द भी बढ़ जाता है. ठंडी हवा जोड़ों की फ्लेक्सिबिलिटी को कम कर देती है, मांसपेशियों में जकड़न होने लगती है और पुराने दर्द की तकलीफ फिर से वापस आ जाती है. घुटनों में दर्द होने की वजह से चलने-फिरने और यहां तक की बैठकर उठने में भी काफी तकलीफ होती है. सुबह उठने के बाद तो मानों पैर में जान ही नहीं रहती है. ऐसे में सर्दियों में सिर्फ घुटनों में तेल लगाना या एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है.

बल्कि कुछ तरीके ऐसे भी हैं जो इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. हाल ही में एक योगा एक्सपर्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर 5 ऐसे तरीके बताएं हैं, जिन्हें अगर आप रोजाना करती हैं तो ये घुटने के दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं. तो चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं योगा एक्सपर्ट के बताए वो 5 आसान और असरदार तरीके.

बैठकर करें ये एक्सरसाइज

योगा एक्सपर्ट मनीषा यादव अपनी वीडियो में बताती हैं कि, अगर आप रोजाना घुटने की स्ट्रेचिंग करती हैं तो ये दर्द से आराम दिलाने में मददगार साबित हो सकता है. उन्होंने एक आसान एक्सरसाइज भी बताई है, जिसमें आपको एक कुर्सी पर बैठना है और पैरों को ऊपर उठाकर आगे की तरफ करना है और फिर पीछे लेना है. इसी प्रोसेस को 15 मिनट तक करें. ये थाई मसल्स को एक्टिव करने में मदद करती है और घुटने को सपोर्ट करती है.

सपोर्ट के साथ करें स्ट्रेच

योगा एक्सपर्ट बताती हैं की पीठ को सहारा देते हुए स्ट्रेचिंग करें. इसके लिए पीठ को सहारा देकर बैठें. फिर घुटनों और पिंडलियों के नीचे तकिया रखकर पैरों को फैलाएं. अपने पैरों को 15 बार स्ट्रेच करें और आराम दें. इससे अकड़न कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

कल्फ मसल्स को एक्टिव करें

कल्फ मसल्स को एक्टिव करने के लिए भी एक्सपर्ट ने एक एक्सराइज बताई, जिसमें दीवार का सहारा लें. अपनी एड़ियों को 15 बार ऊपर उठाएं और नीचे रखें. इससे पिंडली की मांसपेशियों को एक्विट करने, बैलेंस सुधारने और घुटनों पर दबाव कम करने में मदद मिलती है.

घुटनों का तनाव कम करें

घुटने के तनाव को कम करने के लिए अपनी पीठ को दीवार से टिकाएं, अपने पैरों को थोड़ा दूर रखें. फिर अपने पैरों के अगले हिस्से को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस एक्सरसाइज को करने से टखने का लचीलापन बढ़ता है, जिससे घुटने के जोड़ पर से तनाव कम होता है.

मसाज भी है अच्छा ऑप्शन

योगा एक्सपर्ट ने घुटने के दर्द को कम करने के लिए मसाज करने की भी सलाह दी. उन्होंने बताया कि, सुबह की धूप में, सर्कुलेशन मोशन गर्म तिल के तेल से मालिश करे. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, अकड़न वाली मांसपेशियों को आराम मिलता है और सर्दियों में नेचुरल गर्माहट मिलती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |