धनुष ने चार्ज किए सबसे ज्यादा! आनंद एल राय की रोमांटिक फिल्म के लिए कृति सेनन और अन्य कलाकारों को मिले कितने रुपए?

Tere Ishk Mein Film: 12 साल पहले आनंद एल राय की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म रांझणा रिलीज हुई थी. इस फिल्म को फैंस से काफी प्यार मिला था और फिल्म को देशभर की जनता ने अपने दिल से लगाया था. अब 12 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आया है. इसका टाइटल तेरे इश्क में रखा गया है. फिल्म में धनुष के अपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं. फिल्म को जनता का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. ट्रेलर के बाद तो ऐसा अनुमान लगाया गया था कि फिल्म बहुत बड़ी ओपनिंग नहीं कर पाएगी.

लेकिन धनुष की वापसी ने सारे समीकरण ध्वस्त कर दिए और भारत में ही 16 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. जबकी अभी फिल्म की कमाई के ओवरसीज आंकड़े तो आए भी नहीं हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितने पैसे मिले हैं.

तेरे इश्क में की कास्ट को कितने रुपए मिले?

साउथ सुपरस्टार धनुष लंबे समय से सिनेमा जगत का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कई फिल्में की हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अब वे कोई नया नाम नहीं रह गए हैं और उनकी फिल्मों को देखना फैंस पसंद करते हैं. एक्टर की फिल्म तेरे इश्क में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा फीस ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए लिए हैं. वहीं उनकी तुलना में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन को कम फीस मिली है.

आज जहां एक्ट्रेस वन पे स्केल को लेकर मुखर हैं और इंडस्ट्री में इक्वालिटी के हक की लड़ाई लड़ रही हैं. वैसे में तेरे इश्क में फिल्म के लिए कृति सेनन को लीड एक्टर की तुलना में तीन गुना कम फीस मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं. मतलब कि लीड एक्टर और लीड एक्ट्रेस की फीस में पूरा 10 करोड़ रुपए का अंतर है. जबकी कृति सेनन को भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए ठीक-ठाक एक्सपीरियंस हो गया है.

पहले वीकेंड में कितने कमाए?

फिल्म के पहले पार्ट की कहानी से इस बार की कहानी को एकदम अलग रखा गया है. इसका कलेक्शन फिलहाल तो अच्छा जा रहा है और ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फिल्म रिलीज के फर्स्ट वीकेंड में 50 करोड़ या उसके ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. फिलहाल इसे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है और ये धनुष की एक और सफल फिल्म की फहरिश्त में शामिल हो सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |