चुनावी ड्यूटी का बढ़ता दबाव: केरल, बंगाल और MP में BLOs की मौत पर मचा सियासी बवाल, क्या अधिकारियों (SIR) की सख्ती ने ली जान?

बिहार के बाद देश के नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है. SIR की प्रक्रिया में सबसे अहम जिम्मेदारी बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को दी गई है. वह घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहा है और फिर से उसे संग्रहित कर रहा है, लेकिन मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया में सबसे चिंता का विषय यह उभर कर आया है कि बीएलओ की लगातार मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं.

बीएलओ के परिवार के सदस्य शिकायत कर रहे हैं कि काम के अत्यधिक दवाब है और निर्धारित समय के अंदर काम पूरा करने का बहुत ही प्रेशर है. इस वजह से बीएलओ अपनी जान दे रहे हैं. बीएलओ की मौत को लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार और चुनाव आयोग पर हमलेवार है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर एसआईआर की प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की है. ममता बनर्जी का आरोप है कि तीन साल की प्रक्रिया तीन महीने में पूरा करने के लिए चुनाव आयोग का दबाव बना रहा है. इस वजह से बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया था कि बंगाल में 28 बीएलओ ने दवाब की वजह से अपनी जान दे दी है.

बंगाल में फिर एक बीएलओ ने दी जान

शनिवार को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर जिले में एक और महिला बीएलओ ने आत्महत्या कर ली है. टीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मृतक का नाम रिंकू तरफदार (54) है, वो चोपरा के बंगालजी स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में पार्ट-टाइम टीचर थी और चोपरा दुई पंचायत के बूथ नंबर 201 की BLO थी. वह कृष्णानगर में छठी मंजिल पर रहती थी. उसने कल रात घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह शव बरामद किया गया. उसने अपने सुसाइड नोट में एसआईआर प्रक्रिया की दबाव को मौत का कारण बताया है.

Tmc Twitter

इस बीच ममता बनर्जी की सरकार ने ऐलान किया है कि पश्चिम बंगाल सरकार मृत BLO के परिवार को 2-2 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देगी और जो BLO काम के दौरान बीमार पड़ जाते हैं, उन्हें 1 लाख रुपये दिए जाएंगे.

MP, गुजरात, राजस्थान और केरल में भी मौत

ऐसा नहीं है कि केवल पश्चिम बंगाल में ही बीएलओ की मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में बीएलओ की मौत की घटनाएं सामने आई हैं. मध्य प्रदेश के दतिया में बीएलओ उदयभान और झाबुआ में बीएलओ भुवन सिंह चौहान ने जान दे दी हैं.

इसी तरह से गुजरात के गिर सोमनाथ में 40 वर्षीय बीएलओ अरविंद मुगरी बढेर और खेड़ा में 50 वर्षीय रमेश भाई परमार ने जान दे दी है. राजस्थान के सवाई माधोपुर में बीएलए हरिओम बैरवा और जयपुर में मुकेश जांगिड की मौत हुई है. केरल के कन्नूर में अनीज जॉर्ज ने जान दे दी है.

तृणमूल कांग्रेस ने अपने सोशल साइट पोस्ट में कहा है कि तमिलनाडु, राजस्थान और केरल के बाद अब मोदी-शाह के गुजरात में SIR के बहुत ज्यादा दबाव में एक BLO ने सुसाइड कर लिया है. गुजरात के BLO अरविंद वढेर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, मैं अब SIR का काम नहीं कर सकता.

बीएलओ की मौत से सियासी उबाल

उन्होंनेे कहा कि सिर्फ बंगाल में ही नहीं, दूसरे राज्यों में भी BLO बीमार पड़ रहे हैं, और बदकिस्मती से कुछ ने काम के बहुत ज्यादा बोझ के कारण अपनी जान भी दे दी है. जाहिर है, BLO पर काम के बहुत ज्यादा दबाव और हालात को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं. क्या चुनाव आयोग इन बार-बार होने वाली मौतों की जिम्मेदारी लेगा?

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में होने वाली मौत की वजह काम का अत्यधिक दबाव बताया जा रहा है. केरल में बीएलओ की मौत के खिलाफ सोमवार को बीएलओ ने हड़ताल करने का ऐलान किया है, तो दूसरी ओर, देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बीएलओ की मौत को लेकर चुनाव अधिकारी ने संबंध राज्यों से रिपोर्ट तलब की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |