फैंस को राहत! अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, परिवार ने घर ले जाने का किया फैसला, अब कैसी है तबीयत?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर उनके चाहने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, जहां आज (बुधवार, 12 नवंबर 2025) सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है, जिसके चलते उन्हें सुबह-सुबह पूरी तरह से बंद एम्बुलेंस में बीच घर लाया गया. डिस्चार्ज होने से पहले उनके बेटे बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे थे. फिलहाल, ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब घर पर हैं और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है.

बुधवार की सुबह ही बॉबी देओल भी अस्पताल से निकलते दिखे थे. अब उनके पिता सही सलामत घर लौट आए हैं. कई दिनों से हो रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद उन्होंने एडमिट कराया गया था. हालांकि, सोमवार को एक्टर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद लगातार परिवार वाले अस्पताल पहुंच रहे थे. अब फाइनली ठीक होकर घर लौट गए हैं.

परिवार का पहला स्टेटमेंट आया

धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से अब ऑफिशियल जानकारी भी सामने आ गई है. जिसमें बताया गया कि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब आगे की रिकवरी वो घर पर ही करेंगे. अब मीडिया और जनता से रिक्वेस्ट है कि आगे कोई भी अटकलबाज़ी न करें. अब उनकी और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए सभी के प्यार, दुआओं और गुड विश के लिए आभारी हैं. कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वो आपसे प्यार करते हैं.

यह स्टेटमेंट बॉबी देओल के देओल के घर पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद आया है. अस्पताल से एक एम्बुलेंस, जिसमें कथित तौर पर धर्मेंद्र भी थे, घर पर जाती देखी गई है. हालांकि, पीटीआई से बातचीत में पहले ही डॉक्टर ने कहा था कि वो डिस्चार्ज हो गए हैं. साथ ही आगे का इलाज घर पर ही चलेगा.

धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, पिता को घर लेकर पहुंचे बॉबी

धर्मेंद्र को बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, क्योंकि परिवार ने उन्हें इलाज के लिए घर ले जाने का फैसला किया था. एक्टर की अच्छी सेहत के लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थी. बीती मंगलवार को ईशा देओल और हेमा मालिनी भी शाम को अस्पताल पहुंचे थे. साथ ही सनी देओल के दोनों बच्चे और बॉबी देओल भी पत्नी के साथ अस्पताल में दिखे थे. इसी बीच आमिर खान भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे हुए थे, जहां साथ में गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थी. उससे पहले ही शाहरुख खान और सलमान खान भी मुलाकात कर चुके हैं.

बीते दिनों जब सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबर आई, तो दूसरी पत्नी हेमा मालिनी बुरी तरह से भड़क गई थीं. उन्होंने X पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह बात माफी लायक नहीं है. वहीं उससे पहले ईशा देओल ने ही मौत की खबर का खंडन किया था. हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बॉबी देओल ही सुबह अस्पताल से निकलते दिखे, साथ ही पिता को घर लेकर पहुंच गए हैं. हालांकि, बीते दिनों गाड़ी में बॉबी देओल काफी इमोशनल होते नजर आए थे. उससे पहले सलमान खान भी फैन्स पर गुस्सा हो गए थे. जब वो अस्पताल के बाहर पहुंचे और उनका फैन्स ने रास्ता रोक दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |