बॉलीवुड में हड़कंप! धर्मेंद्र के निधन की उड़ी अफवाह, बेटी ईशा देओल ने सामने आकर किया खंडन- ‘पापा बिल्कुल ठीक हैं’

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र जिंदा हैं. कुछ वक्त पहले ही उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर चारों तरफ छा चुकी थीं. लेकन इसी बीच बेटी ईशा देओल ने अपने पिता की मौत की खबरों का खंडन किया है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए झूठी खबर ना फैलाने की मांग की है.

ईशा ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सोशल मीडिया को गलत खबरें फैलाने की ज्यादा ही जल्दी है. मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं. हम सभी से गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया.

शाहरुख-सलमान पहुंचे थे अस्पताल

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बीते दिन उनकी तबीयत काफी नाजुक हो गई थी. जिसके चलते परिवार के लोग एक-एक करके उनके मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे. 89 साल के धर्मेंद्र को अपने पिता की तरह मानने वाले सलमान खान भी बीती शाम अस्पताल पहुंचे थे.

सोशल मीडिया पर फैली निधन की खबरें

शाहरुख खान भी अपने बेटे आर्यन के साथ धर्मेंद्र को देखने पहुंचे थे. हेमा मालिनी भी अपने पति से मिलने पहुंची थीं. जैसे ही सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन खबर तेजी से फैलनी शुरू हुई. बेटी ईशा ने तुरंत अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इन खबरों को गलत ठहराया. ईशा अपने पिता के बेहद करीब हैं. हालांकि धर्मेंद्र की टीम ने भी पोस्ट के जरिए कंफर्म किया था कि धर्मेंद्र जी की हालत पहले से बेहतर है और वह रिकवर कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |