ईरान में महंगाई का बुरा हाल! लोगों को अब कब्र के पत्थर भी किस्तों में खरीदने पड़ रहे हैं, जानें क्या है आर्थिक संकट

ईरान में महंगाई किस कदर बढ़ चुकी है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है अब अंतिम संस्कार के खर्चे भी किस्तों में चुकाए जा रहे हैं. बहुत से परिवार अब अपने गुजर चुके प्रियजनों की कब्र के लिए भी किस्तों में भुगतान कर रहे हैं.

इसी वजह से सैंकंड हैंड कब्र की पट्टियों (Tombstone) का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है. यह बदलाव दिखाता है कि आर्थिक दबाव और महंगाई किस कदर लोगों की जिंदगी के हर हिस्से में घुस गई है.रिपोर्ट के मुताबिक, महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन की लागत और मध्यम व गरीब वर्ग की घटती क्रय-शक्ति के कारण अब कब्र की पट्टी खरीदना भी आसान नहीं रहा.

गैर जरूरी चीजें भी बन चुके हैं आर्थिक बोझ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के पहले छह महीनों में महंगाई दर 45% से ज़्यादा रही और घरों की खरीद क्षमता बहुत गिर गई है. पहले जिन चीज़ों को गैर-ज़रूरी या विलासिता माना जाता था, वे अब असली आर्थिक बोझ बन चुकी हैं. पिछले कुछ वर्षों में ईरान के मीडिया में बार-बार रिपोर्टें आई हैं कि लोग रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी किस्तों पर खरीद रहे हैं. जैसे मांस, चावल, दूध, तेल, कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान, यहाँ तक कि डिटर्जेंट तक.

ताबूत और कब्र की पट्टियों की किस्तें

इन हालातों में, टॉम्बस्टोन बेचने वाले दुकानदारों ने किस्तों में भुगतान का विकल्प देना शुरू कर दिया है. लोग दो से छह महीने तक की किस्तों में पैसा चुका सकते हैं और कुछ दुकानदार बिना ब्याज या गारंटर के भी सुविधा दे रहे हैं.

साधारण और सस्ती कब्र की पट्टियों की कीमत लगभग 10 से 20 लाख तोमान तक है, जबकि मार्बल और ग्रेनाइट जैसी महंगी पत्थरों वाली डिज़ाइनर पट्टियां 80 लाख से लेकर एक अरब तोमान या उससे ज़्यादा की हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पुरानी कब्र की पट्टियां अब सस्ते दामों पर बिक रही हैं और इनकी भी किस्तों में बिक्री होती है.

सेकंड हैंड सामान का बाजार बढ़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, सेकंड-हैंड सामान का बाजार भी खूब बढ़ा है. जो चीजें पहले कूड़े के पास फेंकी जाती थीं, अब वेबसाइटों पर बिक रही हैं. उदाहरण के तौर पर

  • खाली डिब्बा: 20,000 तोमान
  • पुरानी गुड़िया: 100,000 तोमान
  • सेकंड-हैंड मोबाइल कवर: 120,000 तोमान
  • इस्तेमाल की हुई लिपस्टिक: 160,000 तोमान
  • पुराने चप्पल: 80,000 तोमान
  • नए जैसे अंडरवियर: 300,000 तोमान
  • खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें

ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अंडों की कीमतों में गर्मियों से अब तक लगभग 60% की वृद्धि हुई है. पहले 6 ट्रे (30 अंडे प्रति ट्रे) वाला कार्टन 700,000 तोमान में मिलता था, अब 1,100,000 तोमान में मिल रहा है.हर अंडा अब उपभोक्ता के लिए लगभग 7,000 से 8,000 तोमान का पड़ता है. इसी तरह, विदेशी चाय (ईरानी पैकेजिंग में) की आधा किलो वाली पैकिंग की कीमत 575,000 तोमान से बढ़कर 640,000 तोमान हो गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |