फैमिली फोटो से पत्नी गायब! वीरेंद्र सहवाग ने पोस्ट की तस्वीर, फैंस ने पूछा- ‘भाभी कहां हैं?’, अफवाहों को मिली हवा

वीरेंद्र सहवाग ने दिवाली के दिन अपनी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें उनके परिवार का हर एक सदस्य तो दिखा. मगर पत्नी आरती कहीं नजर नहीं आईं. फैमिली फोटो से पत्नी के गायब रहने के बाद उड़ रही अफवाहों को और हवा मिलती दिखी है, जो कि सहवाग के साथ रिश्तों में दरार और मिथुन मन्हास संग अफेयर से जुड़ी है. बहरहाल, आइए आपको पहले ये बता दें कि सहवाग की फैमिली फोटो में और खास क्या रहा?

पत्नी के अलावा फोटो में सब दिखे

वीरेंद सहवाग ने दिवाली के मौके पर अपनी फैमिली फोटो को खुद शेयर किया, जिसमें उनके साथ उनके दोनों बेटे आर्यवीर और वेदांत भी दिखे. तस्वीर में सहवाग के साथ उनकी मां भी दिखीं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सहवाग ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी.

हालांकि, सहवाग की शेयर की हुई तस्वीर में जिस एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो रही उसमें उनकी पत्नी का ना होना. दिवाली जैसे खास मौके पर पत्नी का तस्वीर में ना होना, काफी कुछ कहता है.

उड़ रही इन अफवाहों को मिली हवा

तस्वीर से पत्नी आरती के गायब होने से ये बात भी स्पष्ट होती लगती है कि कहीं पति-पत्नी के रिश्तों में दरार की बात सच तो नहीं? ऐसी खबरें भी मीडिया में लगातार आती भी रही हैं. और, अब दिवाली के मौके पर जो तस्वीर सामने आई है, उससे भी यही जाहिर होता है.

सहवाग की दिवाली वाली फैमिली फोटो से एक और अफवाह को हवा मिलती दिखती है. और, वो ये कि कहीं उनकी पत्नी आरती के फोटो से गायब होने की वजह BCCI के नए प्रेसीडेंट बने मिथुन मन्हास तो नहीं. सहवाग और मन्हास काफी अच्छे दोस्त थे. दोनों दिल्ली के लिए क्रिकेट खेलते थे. लेकिन, बीते दिनों ऐसी भी खबरें आई कि सहवाग की पत्नी आरती का अफेयर मिथुन मन्हास के साथ है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा.

बेटों के साथ फोटो में दिखीं आरती सहवाग

वैसे सहवाग की फैमिली फोटो से आरती भले ही गायब रही हों मगर दिवाली के मौके पर बेटों के साथ अलग से उनकी तस्वीर जरूर सामने आई है. उस तस्वीर को खुद आरती ने ही अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |