सोने पर सुहागा! जियो फाइनेंस के ‘गोल्ड 24K डेज’ में 2% अतिरिक्त सोना और लकी ड्रॉ, ऑफर सीमित समय के लिए

इस धनतेरस और दिवाली, जियोफाइनेंस ने डिजिटल गोल्ड खरीदने पर शानदार ऑफर पेश किया है. अब आप सिर्फ ₹2,000 में सोना खरीद सकते हैं और आपको 2% अतिरिक्त सोना बिलकुल फ्री मिलेगा. साथ ही, ₹20,000 या उससे अधिक की खरीद पर 10 लाख तक के इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा. यह ऑफर सीमित समय के लिए है, यूजर्स सिर्फ 18 से 23 अक्टूबर तक इसका फायदा ले सकते हैं. यहां हम इसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.

त्योहारी खरीदारी पर 2% फ्री गोल्ड का फायदा

धनतेरस और दिवाली जैसे शुभ मौकों पर अब आप डिजिटल रूप में 24 कैरेट शुद्ध सोना घर बैठे खरीद सकते हैं. जियोफाइनेंस और मायजियो ऐप्स के जरिए 18 से 23 अक्टूबर 2025 के बीच ₹2,000 या उससे अधिक का सोना खरीदने पर यूजर्स को 2% अतिरिक्त सोना फ्री मिलेगा. यह फ्री गोल्ड 72 घंटों के भीतर यूजर के गोल्ड वॉलेट में अपने आप जमा हो जाएगा. यानी कि बिना किसी लाइन या दुकान जाने की जरूरत के, मोबाइल से ही शुभ निवेश किया जा सकता है.

₹10 लाख तक के इनाम जीतने का मौका

कंपनी का कहना है कि जो ग्राहक ₹20,000 या उससे अधिक की गोल्ड खरीदारी करेंगे, वे जियो गोल्ड मेगा प्राइज ड्रा में ऑटोमैटिकली शामिल हो जाएंगे. इस ड्रॉ में स्मार्टफोन, टीवी, सोने के सिक्के, मिक्सर ग्राइंडर और गिफ्ट वाउचर्स जैसे कई आकर्षक इनाम शामिल हैं. विजेताओं का चयन फेयर ड्रॉ प्रक्रिया से किया जाएगा और उनके नाम 27 अक्टूबर 2025 को ईमेल और एसएमएस के जरिए घोषित किए जाएंगे. यह एक शानदार मौका है निवेश के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा जीतने का भी.

सिर्फ ₹10 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड

जियो गोल्ड से 100% डिजिटल, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली तरीके से सोना खरीदा जा सकता है. यहां आप सिर्फ ₹10 से भी अपनी गोल्ड सेविंग्स शुरू कर सकते हैं. यह न सिर्फ स्टोर और रिडीम करने में आसान है, बल्कि त्योहारों पर सोने की पारंपरिक खरीदारी को भी आधुनिक रूप देता है. चाहे आप निवेश कर रहे हों या गिफ्ट देने की सोच रहे हों, जियो गोल्ड हर तरह से एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |