IND vs WI: टीम इंडिया को लगा झटका! इस स्टार खिलाड़ी के मैदान पर न उतरने की आई बड़ी वजह सामने

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. लेकिन मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के एक युवा खिलाड़ी फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ये खिलाड़ी प्लेइंग 11 का हिस्सा भी है और पहली पारी में बल्लेबाजी भी की. ऐसे में अब इस खिलाड़ी पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

मैदान में नहीं उतरा भारत ये खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के तीसरे दिन साई सुदर्शन भारत के लिए मैदान पर नहीं उतरे, जिससे फैंस की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, साई सुदर्शन को मुकाबले के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते तीसरे दिन उन्हें मैदान पर नहीं उतारा गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एहतियात के तौर पर यह भारतीय क्रिकेटर मैदान पर नहीं उतरा है और फिलहाल वह बिल्कुल ठीक है.

क्रिकबज की ओर से दिए गए अपडेट में कहा गया, ‘साई सुदर्शन को दूसरे दिन कैच लेने के प्रयास में चोट लग गई थी. एहतियात के तौर पर वह आज मैदान पर नहीं उतरे हैं. चोट गंभीर नहीं है और वह ठीक हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है.

कैच पकड़ते समय लगी थी चोट

बता दें, वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते हुए सुदर्शन के हाथ में गेंद लग गई थी. बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने एक जोरदार स्वीप शॉट खेला था, जिसके चलते गेंद सीधा सुदर्शन के हाथ पर जा लगी थी, दिलचस्प बात यह है कि इतनी जोर से गेंद लगने के बावजूद उन्होंने गेंद को लपक लिया था. लेकिन गेंद हाथ पर इतनी जोर से लगी कि फिजियो को तुरंत उनका इलाज करना पड़ा और वह मैदान से बाहर चले गए थे.

इससे पहले साई सुदर्शन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक भी जड़ा था. सुदर्शन ने 165 गेंदों पर 87 रन बनाए थे, हालांकि वह शतक जड़ने से चूक गए थे. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी भी की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |