आतंकी मंसूबों का शिकार! जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड धमाके से एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सोमवार शाम 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मुख्यालय परिसर में एक जोरदार ग्रेनेड धमाका हुआ. यह विस्फोट शाम करीब 7:45 बजे हुआ, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. जवान की पहचान 18 मैक (मेडिकल असिस्टेंट कोर) के सिपाही भावेश चौधरी के रूप में की गई है. भावेश की शहादत से न केवल सेना में बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है.

बताया जा रहा है कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई. घटना के बाद सुरनकोट बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. अभी तक विस्फोट के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई है. सेना और पुलिस दोनों ही इसका पता लगाने में जुटी है.

धमाके के सटीक कारणों की जांच जारी

हालांकि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह धमाका आतंकी हमले का परिणाम है या फिर कोई आकस्मिक विस्फोट. सेना की जांच इकाई और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए हैं. धमाके के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं. सुरक्षाबलों ने फिलहाल इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और संभावित आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है.

एक और हादसे में दो जवान घायल

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को ही पुंछ जिले के द्राबा क्षेत्र में एक और ग्रेनेड विस्फोट की खबर आई, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए. यह हादसा प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुआ या फिर किसी अन्य कारण से इसकी भी जांच जारी है. दोनों घायल जवानों को तत्काल नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |