टोपी वालों ने नहीं दिया वोट… नितेश राणे के विवादित बयान से सियासी बवाल

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने बुधवार को एक बार फिर मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार एक हिंदुत्ववादी सरकार है. यह सरकार हिंदु के वोटों से चुनी गई है. किसी भी मुसलमान ने पार्टी को वोट नहीं दिया है. मंत्री राणे ने यह विवादित बयान मानखुर्द क्षेत्र में एक दुर्गा पंडाल के दौरे के दौरान दिया. राणे ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मंत्री ने मुसलमानों की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा, “महाराष्ट्र की यह सरकार हिंदू वोटों के समर्थन से चुनी गई है. जो लोग टोपी पहनते हैं, उन्होंने पार्टी को एक भी वोट नहीं दिया.” बीजेपी नेता ने मुसलमानों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं और हम अपने मनाएंगे. हमारी तरफ आंख उठाकर मत देखिए. उन्होंने कहा कि हम मुंबई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

मंत्री राणे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति त्योहार मनाने के लिए अनुमति चाहता है, तो वह सरकार से सीधे संपर्क कर सकता है. सरकार की तरफ से उसे शीर्घ अनुमति दे दी जाएगी.

क्यों बड़ा विवाद?

दरअसल, बीते रविवार रात मानखुर्द में देवी दुर्गा की मूर्ति को कथित तौर पर खंडित किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया था, जिसके कारण दो समूहों के बीच झड़प हो गई. बाद में उस मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया था और उसी पंडाल में एक नई दुर्गा मूर्ति की स्थापना हुई.

कई बार दे चुके हैं विवादित बयान

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मंत्री राणे ने इस तरह का कोई विवादित बयान दिया हो. इससे पहले उन्होंने कहा था कि नवरात्रि में आयोजित होने वाला गरबा कार्यक्रम ‘लव जिहाद’ का केंद्र बन रहे हैं. इससे पहले उन्होंने वोटिंग पैटर्न को लेकर कहा था कि मुसलमान हरे सांप हैं और वह हिंदु वोटर की मदद से विधायक बने हैं. मंत्री के इस विवादित बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |