पंजाब: हर घर डॉक्टर पहुंचाने का अभियान, बाढ़ के बाद बीमारियों की रोकथाम करने में जुटी मान सरकार

पंजाब में बाढ़ का पानी उतर गया है लेकिन असली काम अब शुरू हुआ है. सरकार हालात सामान्य करने के लिए हर गांव के घर तक मेडिकल सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य तैयार किया है. इस अभियान में पंजाब में आम लोग भी मान सरकार का साथ दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि पहली बार कोई सरकार है जो सिर्फ आदेश नहीं दे रही, बल्कि खुद मैदान में खड़ी है.

14 सितंबर से शुरू हुए विशेष स्वास्थ्य अभियान ने पूरे राज्य में एक नई मिसाल कायम की है. 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों में एक साथ सेहत सेवाएं पहुंचाने का इतना बड़ा अभियान पहले कभी नहीं चला. जहां पहले लोग दवाई के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते थे, अब वहीं सरकार डॉक्टरों की टीम के साथ खुद उनके दरवाज़े तक आ रही है. दवाओं की किट दी जा रही है.

कहीं सीएम मान, कहीं मंत्री और विधायक जुटे

इस अभियान में पूरी सरकार जुटी है. भगवंत मान जुटे हैं, कहीं मंत्री लोगों से मिल रहे हैं, तो कहीं विधायक गांवों में कैंपों की व्यवस्था देख रहे हैं. हर गांव में आम आदमी पार्टी के नेता और वॉलंटियर सरकार की टीमों के साथ खड़े हैं. सरकार का कहना है कि यह राहत नहीं, जनसेवा का मौका है. हर दिन सुबह से लेकर शाम तक हेल्थ कैंप चल रहे हैं, जहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और नर्सिंग छात्र मिलकर लोगों की जांच कर रहे हैं.

जिन गांवों में अस्पताल या हेल्थ सेंटर नहीं हैं, वहां स्कूल, पंचायत भवन या आंगनवाड़ी को ही अस्थायी मेडिकल सेंटर बना दिया गया है. हर कैंप में जरूरी दवाएं, ओआरएस, डेटॉल, बुखार की गोली, मलेरिया-डेंगू की जांच किट और फर्स्ट एड उपलब्ध है.सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कोई परिवार छूटे नहीं. आशा वर्कर घर-घर जा रही हैं. उनका एक ही काम है, हर घर की सेहत का हाल जानना, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से मिलवाना और दवाई देना.

अगर कोई बच्चा बीमार है, बुज़ुर्ग को बुखार है, महिला को कमजोरी महसूस हो रही है, तो अब इलाज इंतज़ार नहीं करता. सरकार ने तय किया है कि 20 सितंबर तक हर घर तक कम से कम एक बार ज़रूर पहुंचना है. और यह काम रविवार को भी बिना रुके चलेगा.

अगले 21 दिनों तक हर गांव में फॉगिंग

फॉगिंग से मच्छरों पर नियंत्रण के लिए भी अभूतपूर्व तैयारी की गई है. अगले 21 दिनों तक हर गांव में लगातार फॉगिंग हो रही है. टीमें घर-घर जाकर पानी के स्रोत चेक कर रही हैं, जहां भी डेंगू या मलेरिया का संदेह होता है, वहां तुरंत स्प्रे किया जाता है. यह सब सिस्टम के तहत हो रहा है, हर ब्लॉक में मेडिकल ऑफिसर ज़िम्मेदार है और हर दिन शाम तक पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जा रही है.

550 से ज़्यादा एंबुलेंस इस काम में लगी हुई हैं. 85 दवाओं और 23 मेडिकल उपयोगी वस्तुओं का भंडारण पहले से किया गया है. बड़े अस्पतालों के एमबीबीएस डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और फार्मेसी स्टाफ इस सेवा में लगे हैं. सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान को रुकने नहीं देना है, न संसाधनों की वजह से, न स्टाफ की कमी से.

हर गांव, हर गली, हर परिवार तक पहुंच

ये अभियान दिखाता है कि बाढ़ राहत कार्यों में मान सरकार हर गांवों के हर गली, हर परिवार के हर सदस्य तक पहुंच रही हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में जो निरंतर काम हो रहा है, वह दिखा रहा है कि सरकार जिम्मेदारी को बोझ नहीं, सेवा का अवसर मानती है, और जब जनता को जरूरत हो, तब सरकार सबसे आगे खड़ी होती है. आज पंजाब की जनता खुलकर कह रही है, ए सरकार नहीं, साडा भरोसा है असी पूरे मान नाल आम आदमी पार्टी दे नाल खड़े हां.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |