लंदन की सड़कों पर उतरे 1 लाख से ज्यादा लोग, इस प्रदर्शन की वजह क्या है?

लंदन में शनिवार को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ‘यूनाइट द किंगडम’ नाम की रैली निकाली. इसका नेतृत्व एंटी इमिग्रेशन नेता टॉमी रॉबिन्सन ने किया. इमिग्रेशन विरोधी इस रैली को ब्रिटेन की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली माना जा रहा है. लंदन के व्हाइट हॉल के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प भी हुई, जिसमें 26 पुलिसवाले घायल हो गए, 4 की हालत गंभीर है.

यूनाइट द किंगडम मार्च के दौरान ही लंदन के व्हाइट हॉल में स्टैंड अप टू रेसिज्म नाम का प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें 5,000 लोग शामिल थे. पुलिस व्हाइट हॉल में जुटे 5 हजार प्रदर्शनकारियों को लाखों की भीड़ से अलग रखने की कोशिश कर रही थी, तभी झड़प हुई. कई पुलिसवालों के दांत-नाक टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं, हिंसा में शामिल 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपद्रव में शामिल बाकी लोगों की भी पहचान कर रही है.

प्रदर्शन की वजह क्या थी?

प्रदर्शनकारी ब्रिटेन में अवैध अप्रवासन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. इनकी मांग है कि अवैध अप्रवासियों को देश से बाहर किया जाए. इस साल 28 हजार से ज्यादा प्रवासी इंग्लिश चैनल के रास्ते नावों से ब्रिटेन पहुंचे हैं. प्रदर्शन में शामिल लोग अवैध अप्रवासियों को शरण दिए जाने के खिलाफ हैं. हाल ही में एक इथियोपियाई अप्रवासी ने 14 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया था, जिसने लोगों के गुस्से को और बढ़ावा दिया है. सरकार और पुलिस पर आरोप कि वे अवैध आव्रजन पर नकेल कसने में असफल हैं.

अब आगे क्या होगा?

इस प्रदर्शन की वजह से इमिग्रेशन नियमों को लेकर राजनीतिक चर्चा को फिर से तेज हो गई है. सरकार पर अवैध आव्रजन को रोकने के लिए कठोर फैसले लेने का दबाव है. विपक्षी पार्टियां भी इस मुद्दे को लेकर अपनी-अपनी रणनीतियां बना सकती हैं. अगर सरकार ने आव्रजन नीति को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया, तो भविष्य में और भी बड़े प्रदर्शन हो सकते हैं.

कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन?

टॉमी रॉबिन्सन ब्रिटेन के सबसे प्रभावशाली लेकिन विवादास्पद दक्षिणपंथी नेताओं में से एक हैं. उनका असली नाम स्टीवेन क्रिस्टोफर यारवेल. वह मुख्य रूप से अपनी आव्रजन-विरोधी और इस्लाम विरोधी गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |