कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए अभियान तेज कर दिए गए हैं. इसी के चलते सोमवार को कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस ऑपेरशन में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. ऑपेरशन में एक आतंकवादी मारा गया है. सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में एक सेना का जेसीओ घायल हो गया है. वो अपनी टीम के साथ संदिग्ध ठिकाने की ओर बढ़ रहा था तभी छिपे हुए आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी. अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. माना जा रहा है कि 2-3 आतंकवादी छिपे हुए हैं. ऑपरेशन अभी जारी है.

अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गुद्दर जंगल क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना की 9 RR और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़

इस सर्च ऑपरेशन को लेकर अधिकारी ने बताया, जब संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान के करीब पहुंची तो छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया. इसी के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस ऑपरेशन में अभी एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है. हालांकि, अभी ऑपरेशन जारी है.

पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

जहां एक तरफ कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आर.एस.पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी सिराज खान नामक घुसपैठिए को रविवार रात 9.20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने देखा.

घुसपैठिए को चुनौती देने के बाद जवानों ने कुछ राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उसे सीमा बाड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि उसके पास से कुछ पाकिस्तानी मुद्रा के नोट भी बरामद हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की उसकी कोशिश के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |