मक्सी में श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मक्सी। गत दिनों पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना पर जिला प्रशासन ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की थी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन के आदेश में बुधवार 11:00 बजे मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मक्सी तहसीलदार गौरव पोरवाल एवं पटवारी श्री राम केलोदिया को सौंपा गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को प्रताड़ित करने के लिए लगातार दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करे नहीं तो पत्रकारों का आंदोलन पूरे प्रदेश में बढ़ेगा। जिला प्रशासन ने सक्सेना को प्रताड़ित करने के लिए एक साधारण सूचना पत्र की तामिल किसी बड़े आदतन अपराधी या स्थायी वारंटी की तर्ज पर कराई। साथ ही उनको धौंस धपट देकर अवैधानिक कार्यशैली को भी अपनाया, जिसकी शिकायत मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की स्थानीय इकाई द्वारा की गई है। इस संबंध में शुजालपुर मंडी पुलिस थाने में एक शिकायती आवेदन भी दिया गया है। श्री जैन ने बताया कि सक्सेना पर कार्रवाई करने गए अधिकारियों ने उपस्थित मीडिया के समक्ष यह स्वीकार भी किया कि शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना व शुजालपुर एसडीएम अर्चना कुमारी के मौखिक निर्देश पर गणेश चतुर्थी का अवकाश होने के बावजूद हम यह नोटिस तामिल कराने यहां आए है। श्री जैन ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अनुराग जैन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शाजापुर कलेक्टर व शुजालपुर एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि यदि दोषी अधिकारियों पर जांचकर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पत्रकारों का यह आंदोलन पूरे प्रदेश में बढ़ेगा। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ पत्रकार शहजाद खान ने किया।इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक मक्सी इकाई राधेश्याम देवड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मक्सी दबंग देश, न्यूज आजकल, दैनिक प्रभात किरण,भरत पटेल मिधुभाषी ,समय जगत शहजाद खान न्यूज़ नेशनल, मालवा अभी तक ,साकिर खान मलोटी, दैनिक अवंतिका ,ईशाक खान, मालवा न्यूज़, अनिल ख़ामोरा अक्षर विश्व ,अर्पित अर्पित परमार स्वदेश दीपकसालेचा(पिंटू)पत्रिका, यासीनखान, दैनिकजागरण, इकबाल खान, दस्तक,संजय भरत परमार न्यूज टुडेराठौर,करणमालवीय,नईदुनिया,मनोज जोशी, मालवा न्यूज़,मुसब खान,अमरकृति,प्रवीण भावसार फोटोग्राफर,शिवालोधी,फोटोग्राफर, सुभाष जैन,अटलस्तंभ,सुरेश गुर्जर, गुर्जर दर्पण,शमद खान,लोधी पिंटू सिंह देवड़ा, अंतिम युद्ध,नावेद खान, मालवा 24,सतीश जैन, फ्री प्रेस, राजू सोनी अक्षर विश्व अनिल खामोरा दामोदर,भास्कर,नितेशजैन,अक्षरविश्व,वंदेभारत,सचिनकलमोदीया,दीपक पटेल, समय जगत,औसाफ खान, आमिल खान, भ्रत मदनलाल चौकीदार मांगीलाल आदि पत्रकार उपस्थित थे।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |