Google ने दी चेतावनी! 250 करोड़ Gmail यूजर्स पर ‘मंडराया खतरा’, तुरंत करें ये काम

Google ने 2.5 अरब (लगभग 250 करोड़) Gmail यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है. हैकर्स के बढ़ते हमलों को देखते हुए यूजर्स को तुरंत पासवर्ड बदलने और टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने की सलाह दी है. हैकर्स द्वारा साइबर अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आए दिन कई लोग शिकार हो रहे हैं. इन साइबर हमलों के पीछे हैकिंग ग्रुप ShinyHunters का हाथ हो सकता है, पोकेमॉन फ्रैंचाइजी से प्रेरित यह ग्रुप 2020 से सक्रिय है.

SILIVE डॉट कॉम के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट, AT&T, सैंटेंडर और टिकटमास्टर सहित कई हाई प्रोफाइल डेटा ब्रीच के पीछे इस ग्रुप का हाथ बताया जाता है. शाइनीहंटर्स की लोगों को ठगने की पसंदीदा रणनीति फिशिंग है, ये ग्रुप सावधानीपूर्वक तैयार किए गए ईमेल को तैयार करते हैं जिससे यूजर्स फर्जी लॉगिन पेज पर क्लिक करने या सुरक्षा कोड सहित संवेदनशील जानकारी देकर फंस जाते हैं. इस ग्रुप द्वारा चुराया गया ज्यादातर डेटा सार्वनिक रूप से उपलब्ध था, लेकिन गूगल ने चेतावनी दी है कि ये ग्रुप और भी अटैक कर सकता है.

तुरंत ऑन करें ये फीचर

गूगल के ब्लॉग पोस्ट में हमारा मानना ​​है कि ‘शाइनीहंटर्स’ ब्रैंड डेटा लीक साइट (DLS) लॉन्च कर जबरन वसूली की अपनी रणनीति को और भी तेज करने की तैयारी में है. कुछ ही हफ्तों बाद 8 अगस्त को Google ने संभावित रूप से प्रभावित Gmail यूजर्स को ईमेल भेजकर उन्हें बिना देर किए अपने अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी थी. टू स्टेप वेरिफिकेशन आपके अकाउंट पर सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर क्रिएट कर देता है जिससे कि अगर किसी को आपके अकाउंट का पासवर्ड पता भी चल जाए तो भी कोई आपके अकाउंट को एक्सेस न कर पाए.

टू स्टेप वेरिफिकेशन लगाने के बाद पासवर्ड के अलावा सेकेंडरी कोड को भी डालने की जरूरत होती है. गूगल की चेतावनी सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें निशाना बनाया गया है. ईमेल अकाउंट अक्सर बैंकिंग, शॉपिंग और सोशल मीडिया लॉगिन के लिए इस्तेमाल होता है,ऐसे में हैक हुए जीमेल से कई बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |