अब भोपाल की ट्रेनों में मिलेंगी दूध जैसी सफेद ‘तकिया-चादरें’, मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री से यात्रियों को साफ लिनन भेजा जाएगा

भोपाल। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अब गंदे चादर और तकिए की शिकायतों से निजात मिलने वाली है। रेलवे प्रशासन भोपाल स्टेशन के पास लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से 31,161 वर्ग फुट क्षेत्र में नई और अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री तैयार कर रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, इसका करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे का लक्ष्य है कि यह लान्ड्री नए साल से पूरी तरह शुरू हो जाए।

नई लॉन्ड्री पूरी तरह से मशीनों के जरिए ऑटोमैटिक प्रोसेस पर काम करेगी। यहां यात्रियों के लिए चादर, तकिया कवर, तौलिए और कंबल की धुलाई, प्रेस और पैकिंग होगी। इसके बाद इन्हें साफ-सुथरी पैकिंग में ट्रेनों तक पहुंचाया जाएगा।

पुरानी लॉन्ड्री से ज्यादा क्षमता

रेलवे पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि 2017 में बनी पुरानी लान्ड्री में रोजाना करीब 8,000 चादरें धुलती थीं। नई लॉन्ड्री के शुरू होने पर इसकी क्षमता बढ़कर 12,000 चादरें प्रतिदिन हो जाएगी।

नई लॉन्ड्री में प्रतिदिन 6,000 पैकेट तैयार होंगे (एक पैकेट में 2 बेडशीट और 1 नैपकिन)।

वर्तमान में पुरानी लॉन्ड्री से 4,000 पैकेट रोजाना तैयार किए जाते हैं।

संचालन में हर महीने करीब 4,190 यूनिट बिजली और रोजाना लगभग 9,78,530 लीटर पानी की खपत होगी।

लॉन्ड्री संचालन की प्रक्रिया

1. ट्रेनों से गंदा लिनन लाकर अलग-अलग श्रेणियों में छांटा जाएगा।

2. बड़े आकार की मशीनों (60 किलो, 120 किलो और 126 किलो क्षमता) में धुलाई होगी।

3. धुले हुए लिनन को मशीनों से प्रेस और ड्राई किया जाएगा।

4. साफ-सुथरा लिनन पैक होकर फिर से ट्रेनों में भेजा जाएगा।

नई लॉन्ड्री के फायदे

  • पूरी प्रक्रिया मैकेनाइज्ड होने से समय की बचत।
  • यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण लिनन मिलेगा।
  • शिकायतों में कमी और बेहतर अनुभव।

लिनन की कोडल लाइफ

सफेद बेडशीट (12 माह), पॉलिवस्त्र बेडशीट (24 माह), सफेद तकिया कवर (9 माह), पॉलिवस्त्र तकिया कवर (9 माह), हाथ तौलिया (9 माह), नहाने का तौलिया (9 माह), नरम कंबल (2 वर्ष), मिंक कंबल (4 वर्ष), फोम तकिया (2 वर्ष), पॉलिवस्त्र तकिया (24 माह)

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |