जम्मू-कश्मीर: सेना ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में एक तरफ जहां मौसम का कहर देखने को मिला. लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. इसके अलावा कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया.

सेना ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया है. इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए हैं.

2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में जानकारी दी गई थी. इस खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था”

सेना ने कहा कि अलर्ट सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने कहा, “सैनिकों ने गोलीबारी का जवाब दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया है.” सेना ने कहा कि इलाके में और भी आतंकी हो सकते हैं. यही कारण है कि ऑपरेशन अभी जारी है.

एक जवान हुआ शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान सेना के एक जवान शहीद हो गया. सेना ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ड्यूटी के दौरान एक जवान शहीद हो गया.

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने कहा, “चिनार कोर, कुपवाड़ा जिले में ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान बहादुर हवलदार इकबाल अली के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करती है. उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा.” सेना ने कहा कि चिनार के योद्धा सैनिक की वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं. सेना ने आगे कहा, “हम शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |