तड़प रहा था बच्चा, पानी से सबूत धो रहा था स्कूल; अहमदाबाद में छात्र की हत्या पर घरवालों के आरोप

गुजरात के अहमदाबाद में सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल है. इस स्कूल में 10वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोप स्कूल के ही एक जूनियर छात्र पर लगा है. घटना से आक्रोशित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर जंमकर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की. आरोप लगाया कि वारदात के बाद जब छात्र खून से लथपथ होकर दर्द से तड़प रहा था, तो स्कूल प्रशासन सबूत मिटाने में जुट गया. पानी का टैंकर मंगवाकर स्कूल प्रशासन खून के धब्बे मिटवा रहा था.

छात्र की हत्य़ा के बाद बुधवार को गुस्साए परिजन, स्थानीय लोगों और सिंधी समाज के लोगों ने स्कूल परिसर में जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए स्कूल की बसों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया और प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए. संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है.

फोरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी

वहीं, क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने कहा कि अभिभावकों की मांग पर मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. फोरेंसिक टीम यह भी जांच करेगी कि क्या वास्तव में स्कूल से पानी का टैंकर बुलाकर घटना स्थल की सफाई की गई थी.

सड़क जाम कर की नारेबाजी

स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला, जिसके बाद उन्होंने सड़क जाम कर नारेबाजी की और सख्त कार्रवाई की मांग की. मृतक छात्र सिंधी समुदाय से था. पीड़ित के एक रिश्तेदार ने कहा, हमारी मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि आज हमने अपने बच्चे को खोया है. कल यह किसी और का बच्चा होगा. ‘

क्या बोले विधायक?

स्थानीय विधायक अमूल भट्ट ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस को जांच का काम करने देने की अपील की. वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पनशेरिया ने इस हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सभ्य समाज के लिए खतरे की घंटी है और शिक्षा विभाग मामले की गंभीरता से समीक्षा करेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |