भोजपुरी इंडस्ट्री में कौन हैं अक्षरा सिंह के रोल मॉडल? एक्ट्रेस ने इन दो लोगों का लिया नाम

भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी जबरदस्त करती हैं. 2010 में अक्षरा सिंह ने डेब्यू किया था और धीरे-धीरे उन्होंने अपनी एक खास जगह बना ली. आज अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. अक्षरा सिंह का अपना यूट्यूब चैनल भी है जहां उनके म्यूजिक वीडियो अपलोड होते हैं और खूब पसंद किए जाते हैं. अक्षरा सिंह अपनी लाइफ में दो लोगों को रोल मॉडल मानती हैं, जिनके नाम उन्होंने एक इंटरव्यू में बताए थे.

ब्राउन आई एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे-बुरे पार्ट पर बात की और ये भी कहा कि किस तरह इंडस्ट्री को बेहतर बनाया जा सकता है. इसी इंटरव्यू में जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि उनकी लाइफ का रोल मॉडल कौन है और उन्हें वो किस तरह मानती हैं. इसपर अक्षरा सिंह ने क्या कहा, आइए जानते हैं.

कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का रोल मॉडल?

इंटरव्यू में अक्षरा सिंह से पूछा गया कि वो एक्ट्रेस बनीं इसके पीछे उनके रोल मॉडल कौन हैं? इसपर अक्षरा सिंह ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं कभी भी एक्ट्रेस बनना चाहती ही नहीं थी, हां मुझे गाने का शौक रहा है. किस्मत मुझे एक्टिंग में लेकर आई लेकिन हां बचपन से मैं थिएटर्स में जाया करती थी, क्योंकि मेरे पापा और मां थिएटर करते थे दोनों ही अच्छे कलाकार हैं. मेरे अंदर एक्टिंग और गायकी का गुण जो आया है वो उनके आशीर्वाद से ही आया है. मेरी लाइफ के हर बुरे फेज में मेरे पापा और मां मेरे साथ खड़े रहे और वो ही मेरी लाइफ के सबसे बड़े रोल मॉडल हैं.’

इसी इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री दूसरी फिल्म इंडस्ट्री को टक्कर दे सकती है लेकिन यहां आपसी सहमती नहीं है. बड़े सितारे एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं तो कहां ये इंडस्ट्री महान बन सकती है. भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह ने 2010 में फिल्म सत्यमेव जयते से डेब्यू किया था और अब तक कई बेहतरीन फिल्में कर चुकी हैं. अक्षरा सिंह ने रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल और निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स के साथ फिल्में की हैं. अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर उनके कई म्यूजिक एल्बम भी आप देख सकते हैं जो खूब पॉपुलर रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |