दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से दो बार शादी क्यों की? जानें इसके पीछे की वजह

पहली शादी से धोखा मिलने के बाद टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पूरी तरह से टूट गए थे. इस दौरान एक जिम में उनकी नजरें भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से मिली और साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली. ये शादी भी काफी खास थी, क्योंकि दिनेश कार्तिक ने दीपिका से दो दिन के अंदर दो बार शादी की थी. अब उनकी शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं. इस दौरान दीपिका ने अपने पति पर खूब प्यार लुटाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

दो बार क्यों हुई थी शादी?

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने साल 2013 में सगाई कर ली थी और दो साल के बाद साल 2015 में दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रिति रिवाज से शादी की. दिनेश कार्तिक ने 18 अगस्त 2015 को पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की. इसके दो दिन के बाद 20 अगस्त को उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के तहत तेलुगु-नायडू स्टाइल में शादी की.

इसकी वजह ये थी कि दिनेश कार्तिक हिंदू हैं और दीपिका पल्लीकल क्रिश्चियन. दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद दोनों की शादी दोनों धर्मों के अनुसार हुई. अब इन दोनों की शादी के 10 साल पूरे हो गए हैं. इस पर दीपिका ने इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो शेयर करके कार्तिक पर खूब प्यार लुटाया है.

दीपिका ने क्या कहा?

दीपिका पल्लीकल ने अपनी शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है. इसमें उन्होंने लिखा, “आज शादी को 10 साल हो गए हैं और मैं अब भी तुम्हें राइट स्वाइप करूंगी. 10 साल मुबारक हो. तुम्हें चांद से भी ज्यादा प्यार करती हूं”. इस पोस्ट को दिनेश कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की किया है.

दिनेश कार्तिक और दीपिका के दो जुड़वा बच्चे हैं. इनका जन्म अक्टूबर 2021 में हुआ था. दिनेश कार्तिक क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है.

कमेंट्री में कर रहे हैं दिनेश कार्तिक

इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट लेने के बाद दिनेश कार्तिक अब कमेंट्री में हाथ आजमां रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज में वो कमेंट्री करते हुए नजर आए थे. इसके अलावा IPL 2025 में वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मेंटॉर और बैटिंग कोच हैं, जबकि दीपिका पल्लीकल भारत की स्टार स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी रह चुकी हैं. वो डब्ल्यूएसए रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं.

दीपिका ने शादी के बाद 2021 में मैनचेस्टर ओपन जीतकर एक पीएसए खिताब प्राप्त किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में पहली बार ब्रिटिश ओपन जीतने में कामयाब रहीं. इसके अलावा उन्होंने बैंकॉक में एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप में सिंगल्स एवं टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर और एसपी ने शहर की शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण     |     छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के संयोजक देवरावेन भलावी 15 करोड़ की ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार     |     बड़वानी से खेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस के रास्ते में अचानक फेल हुए ब्रेक, टला बड़ा हादसा     |     उज्जैन में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना     |     जबलपुर में एक ही भवन में स्कूल और शराब दुकान के संचालन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई     |     भोपाल में यूनियन कार्बाइड कारखाने के प्रदूषण आकलन टेंडर पर खड़ा हुआ विवाद, संगठनों ने की रद्द करने की मांग     |     पारंपरिक खानपान और नवाचार में आगे निकला भोपाल, पेटा इंडिया ने घोषित किया ‘मोस्ट वीगन-फ्रेंडली सिटी 2026’     |     मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया मना रहे हैं अपना 31वां जन्मदिन     |     मध्य प्रदेश के मंदसौर में ऐतिहासिक ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ बैठक, गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट का होगा अवलोकन     |     बालाघाट की एयर होस्टेस वर्षा तूरकर की हत्या का मामला, लूटपाट की कहानी निकली झूठी     |