जीजा ने साली साहिबा को दिया अजीबोगरीब एक्सचेंज ऑफर, बोला- मेरी बीवी को तुम्हारा पति पसंद, तुम मेरे साथ रह लो

 आप सभी ने 2001 में आई अक्षय कुमार और बॉबी देओल की फिल्म ‘अजनबी’ तो देखी ही होगी. इसमें दोनों एक रात के लिए बीवी एक्सचेंज करते हैं. लेकिन असलियत में भी कई कपल ऐसा करते हैं. ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं. मगर बिहार के दरभंगा में तो एक साली ने पति की बजाय जीजा को ही हमेशा-हमेशा के लिए जीवनसाथी के रूप में चुन लिया. पति ने भी उसे कुछ नहीं कहा. बल्कि, साली को एक्सचेंज ऑफर दे डाला.

मामला कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाले संतोष की शादी नेहा के साथ हुई थी. संतोष मजदूरी करता था. इसलिए वो पुणे चला गया. दोनों के दो बच्चे हैं. उन्हें पालने की खातिर संतोष पुणे में दिन-रात मेहनत करने लगा. वो घर काफी कम आता था. इसका असर उसके दांपत्य जीवन में पड़ा. नेहा घर पर अकेले रहकर बोर हो गई. इसलिए अपना वक्त काटने के लिए वो बच्चों को लेकर कभी मायके तो तभी चचेरी बहन पूजा के यहां चली जाती.

पूजा की शादी प्रवेश दास से हुई थी. पूजा और प्रवेश के भी दो बच्चे हैं. इस बीच नेहा और प्रवेश का कब अफेयर चल गया, किसी को भी इसकी भनक न लगी. अब तो नेहा ज्यादातर वक्त मायके में ही रहती. फोन पर प्रवेश से भी दिनभर बातें करती. प्रवेश भी उससे मिलने अपनी ससुराल यानि नेहा के मायके आता. दोनों ने कई सारी रोमांटिक तस्वीरें भी खिंचवाई. समय के साथ-साथ दोनों का प्यार बढ़ता गया. अब तो सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ फोटो डालने लगे.

फोटो देख पति को हुआ शक

नेहा के पति संतोष ने जब ये फोटो देखे तो उसे शक हुआ. नो भागा-भागा घर आया. वह ससुराल बनसारा गया तो पता चला कि नेहा अपनी बहन पूजा के घर थलवारा पंचायत के सिनुआरा गांव में रहती है. संतोष दास वहां भी पहुंचा और नेहा को घर चलने को कहा. इस नेहा ने बगावत का बिगुल फूंक दिया और पति के साथ जाने से इनकार कर दिया. वह अपने जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई.

जीजा ने दिया एक्सचेंज ऑफर

पूजा भी अपनी बहन नेहा की बात सुनकर हैरान रह गई. मगर उसने कहा- मैं नेहा को सौतन बनाने को तैयार हूं. हम एडजस्ट कर लेंगे. पूजा का कहना है कि संतोष नेहा की देखभाल ठीक से नहीं करता है. इसलिए दोनों बहनें एक पति के साथ रह लेंगी. इधर जब नेहा के पति संतोष से इस मामले में पूछा गया तो उसने चौंकाने वाला बयान दिया. कहा कि अगर नेहा प्रवेश के साथ रहेगी तो प्रवेश की पत्नी पूजा उसके साथ चले क्योंकि उसके भी दो बच्चे हैं. उनकी देखभाल कौन करेगा. किसी पक्ष ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं की है. लेकिन यह अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |