हरियाणा: कांग्रेस ने 11 साल बाद किया जिला अध्यक्षों का ऐलान, हुड्डा का दिखा दबदबा, कब मिलेगा नेता विपक्ष?

लंबी जद्दोजहद और प्रदेश में पार्टी के नेताओं के बीच जारी खींचतान के बीच कांग्रेस ने हरियाणा के जिलों के 32 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है. इन नामों की घोषणा कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार शाम को की. बता दें कि हरियाणा में 11 साल बाद कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है.

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की लिस्ट में हुड्डा गुट का दबदबा सीधे तौर पर दिखाई दे रहा है. हालांकि पार्टी ने कुमारी शैलजा को भी पूरे तरीके से दरकिनार नहीं किया है और उनके नजदीकी कुछ नेताओं को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इस लिस्ट में सिर्फ एक ही महिला जिला अध्यक्ष चुनी गई है.

पार्टी बयान के जरिए मिली जानकारी

मंगलवार को जारी पार्टी के एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा की जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ये नियुक्तियां ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत की गई हैं. इसमें आगे कहा गया है कि इस पहल के तहत, प्रत्येक जिले में नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षकों ने समीक्षा की, पार्टी के लोगों के साथ बातचीत की और अपनी व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की. बयान में बताया गया कि इन रिपोर्टों को प्रस्तुत करने के बाद व्यक्तिगत रुप से भी चर्चा की गई.

जातिगत संतुलन बनाने की कोशिश

पार्टी ने नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों में पिछड़े वर्गों, जाटों, ब्राह्मणों, राजपूतों, बनियों और पंजाबियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को भी शामिल किया है. माना जा रहा है कि पार्टी ने अपने इस निर्णय से जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की है.

दो महीने पहले शुरू हुई थी प्रक्रिया

नए जिला समिति अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन के कायाकल्प अभियान के तहत हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं, एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की थी. हरियाणा में दस साल से भी अधिक समय से कांग्रेस सत्ता से बाहर है और 11 सालों से हरियाणा में कांग्रेस का कोई जिला स्तरीय संगठन नहीं बना है.

सिर्फ एक महिला चुनी गई जिला अध्यक्ष

पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए 32 जिला अध्यक्षों में से सिर्फ एक महिला जिला अध्यक्ष चुनी गई. संतोष बेनीवाल, जो इस लिस्ट में एकमात्र महिला जिला अध्यक्ष हैं, उन्हें सिरसा जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 2024 का विधानसभा चुनाव हारे परविंदर परी (अंबाला कैंट), अनिरुद्ध चौधरी (भिवानी ग्रामीण) और वर्धन यादव (गुरुग्राम ग्रामीण) भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इसके अलावा पवन अग्रवाल ( अंबाला शहर), अरविंद शर्मा (फतेहाबाद), पंकज डावर (गुरुग्राम शहरी), नेत्रपाल अधाना (पलवल), बलवान सिंह (रोहतक), बलजीत कौशिक (फरीदाबाद) समेत 32 लोगों को पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है.

विधायक दल के नेताओं के नामों का भी हो सकता है ऐलान

पार्टी के द्वारा जिला अध्यक्षों के नामों के ऐलान के बाद आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान भी जल्द ही हो सकता है. क्योंकि 22 अगस्त से हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना है और ऐसे में इस सत्र में भी कांग्रेस बिना नेता विपक्ष तय किये जाना नहीं चाहती है.

चुने गए 32 राष्ट्रीय अध्यक्षों की लिस्ट:

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |     भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |