मक्सी पुलिस की बड़ी सफलता, अभियान के अंतर्गत कुल 10 स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

मक्सी।। टीआई भीम सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना मक्सी पुलिस को लम्बे समय से फरार स्थायी वारंटीयों की धरपकड़ में बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 10 अगस्त 2025 को थाना मक्सी पुलिस ने देवास जिले से 02 फरार स्थायी वारंटीयों —
1. कर्रा उर्फ श्रवण पिता घनश्याम बघेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ईश्वर नगर बालगड़, देवास
2. राजेश पिता अंतर सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी 56/6 सुतार बाखल, देवास
— को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
*पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार, जिला शाजापुर में फरार स्थायी वारंटीयों की अधिकता से तामील कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें *विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटीयो* को
थाना मक्सी प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने अब तक कुल 10 स्थायी वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
*गिरफ्तार अन्य स्थायी वारंटी
1. कृपाल पिता अंतर सिंह गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सिमरोलखेड़ा
2. इंदर सिंह पिता बजे सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम सिन्दुरिया, थाना विजयागंज मंडी, जिला देवास
3. राजू पिता बालचंद लोधी, निवासी वार्ड क्रमांक 01, नई आबादी मक्सी
4. आसिफ पिता आबिद खां, निवासी बावड़ी मोहल्ला मक्सी
5. ओमप्रकाश पिता रामचंद्र खाती, निवासी ग्राम झोकर
6. मोहम्मद जलील पिता अकबर मंसूरी, निवासी मंसूरी मोहल्ला मक्सी
7. शाहिद पिता जलील शाह, निवासी बल्डिया सोन
8. नरेन्द्र पिता निर्भय सिंह, निवासी बरण्डवा

सभी को पंचान के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम*

थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल, सउनि. अभिषेक दीक्षित, सउनि. नरेन्द्र सिंह बुंदेला, सउनि. संतोष रघुवंशी, प्र.आर. 94 विरेंद्र शर्मा, का.प्र.आर. 571 धीरेन्द्र पाण्डेय, का.प्र.आर. 227 हिरदेश दांगी, का.प्र.आर. 286 कन्हैयालाल सोलंकी, का.प्र.आर. 397 अनिल मंडलोई, का.प्र.आर. 656 राहुल पटेल, का.प्र.आर. 173 हरेन्द्र सिंह बघेल, का.प्र.आर. 167 निलेश पटेल, आर. 570 राहुल जाट, आर. 160 रोहित पटेल, आर. 654 सुरेश मालवीय, सै. 46 प्रकाशचंद्र ने विशेष भूमिका निभाई। टीआई पटेल ने कहा कि
थाना मक्सी पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में लंबित स्थायी वारंटीयों की अधिकतम तामील सुनिश्चित की जा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |