जिला शाजापुर, खाद्य सुरक्षा प्रशासन के संयुक्त दल की कार्यवाही में 5 दुकान से 9 सैंपल जप्त किए

शाजापुर, 09 अगस्त 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जिले में खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्यवाही जारी है। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए, आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण मिठाई एवं दूध उत्पादों की सुगम उपलब्धता के मद्देनजर कार्यवाही की जा रहीं है। संभागीय मुख्यालय उज्जैन से प्राप्त चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा इस सप्ताह संपूर्ण जिले के लिए सघन चेकिंग अभियान बनाया गया है। जिसमें हॉट स्पॉट पर निरीक्षण एवं नमूने लेने का कार्य किया जा रहा है। आम उपभोक्ता या ग्राहक भी 10 रुपए का शुल्क जमा कर अपने घरेलू दैनिक उपभोग की सामग्री की जांच करवा सकता है।

खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल के साथ निरीक्षण कर आज 8 अगस्त 2025 को कालापीपल शहर के 5 खाद्य प्रतिष्ठानों मां शेरा वाली रेस्टोरेंट, यशोदा फैमिली रेस्टोरेंट, श्री राजस्थान स्वीट्स एवं नमकीन, शीतल नाश्ता प्वाइंट, अमित एवरफ्रेश की चलित लैब से कुल 23 सैंपल की प्राथमिक जांच की गई है। जिनमें से 8 अवमानक पाए गए है। उनके सैंपल संपूर्ण जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे है। जलेबी, फेनी, मिठाई चॉकलेट रोल, सेव, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लाल मिर्च पावडर, क्रीम एनालॉग, कांटिनेंटल सॉस एवं पनीर सहित कुल 9 नमूने (सैंपल) लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। 20 खराब समोसे तथा 2 किलो समोसे का मसाला, अवधि व्यतीत मक्का आटा, इडली मिक्स, चीज खराब होने से नष्ट करवाया। संचालक को फूड लाइसेंस के साथ फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाने, साफ सफाई रखने, खाद्य सामग्री ढंक कर रखने, ढक्कन युक्त डस्टबिन का उपयोग करने तथा खाद्य लाइसेंस/ पंजीयन में मॉडिफिकेशन करवाने तथा खरीदी बिलों का रिकॉर्ड रखने जैसे सुधार के लिए नोटिस दिया।

कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एम के वर्मा और श्री केएल कुंभकार एवं कस्बा पटवारी श्री रमेशचंद्र राजपूत, चलित लैब स्टाफ शामिल थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |