नशे से दूरी, है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान समापन कार्यक्रम

शाजापुर।।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक जिला शाजापुर में संचालित “नशे से दूरी, है जरूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 30 जुलाई 2025 को गांधी भवन जिला शाजापुर में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री यशपालसिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, नगर मण्डल अध्यक्ष शाजापुर श्री आशिष नागर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, अअपु बैरछा श्री रवि प्रकाश कोल, होमगार्ड कमांडेंट श्री विक्रम मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी श्री संतोष वाघेला, लालघाटी थाना प्रभारी श्री अर्जुन सिंह मुजाल्दे, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आशा सोलंकी, अजाक थाना प्रभारी श्री रामचन्द्र नागर, यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला एवं अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक, खेल अधिकारी श्री रविन्द्र, कोटिल्य स्कूल से श्री ब्रजेश यादव, जन साहस संस्था से श्री संदीप, अध्यक्ष अंकुर प्रगतिशील महिला केन्द्र श्रीमती गायत्री विजयवर्गीय, प्रोजैक्ट कॉर्डिनेटर नशा मुक्ति अभियान शाजापुर श्री ओ पी विजयवर्गीय, परामर्शदाता नशा मुक्ति केंद्र श्रीमती सीमा शर्मा ,प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर श्री प्रवीण कुमार मंडलोई, प्राचार्य सीएम राइज़ स्कूल शाजापुर श्रीमती सविता सोनी, उप प्राचार्य माँ उमिया ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल शाजापुर श्री प्रदीप कुमार जायसवाल , एनसीसी अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर श्री माखनलाल धानुक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान गांधी भवन जिला शाजापुर में अभियान के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए भाषण, रंगोली,नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, एवं प्रमाण पत्र व शिल्ड का वितरण किया गया।

सभी उपस्थितजनो ने नशा न करने एवं दूसरो को भी नशा छोडने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
यह सम्पूर्ण अभियान पुलिस अधीक्षक श्री यशपालसिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय के कुशल निर्देशन में जिले मे प्रभावी रूप से संचालित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |