अलकायदा टेरर मॉड्यूल : गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी, अब तक 5 आतंकी अरेस्ट

अलकायदा टेरर मोड्यूल केस में गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गुजरात की एंटी टेरेरिस्ट सेल ने झरखंड मूल की एक महिला को बेंगलुरू से अरेस्ट किया है. इस महिला पर संदिग्ध आतंकियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने और रेडिकलाइज्ड पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसके पास मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (al qaeda terror module case) से उसके पाकिस्तान से संपर्क में होने की जानकारी मिली है. आरोपी की पहचान 30 वर्षीय समा परवीन के रूप में हुई है. इससे पहले इस मामले में 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था. जिसमें से दो गुजरात, एक नोएडा और एक अन्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था.

al qaeda terror module case – इस गिरफ्तारी पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, “गुजरात एटीएस ने पहले 4 AQIS (भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा) आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. कल एक और महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया. यह महिला बहुत कट्टरपंथी है और इंटरनेट के ज़रिए एक आतंकी नेटवर्क चला रही थी. उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से पाकिस्तान से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं.

ULFA और अलकायदा दोनों से जुड़ाव

जानकारी के मुताबिक, वह अलकायदा से जुड़ी हुई थी. सूत्रों के अनुसार, समा परवीन कथित तौर पर पूर्वोत्तर स्थित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) से जुड़ी हुई है, और लंबे समय से ये फरार चल रही थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |