अवंतीपुर बडोदिया पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में किया खुलासा घर का ही व्यक्ति निकला आरोपी

अवंतीपुर बडोदिया पुलिस ने अपनी सूझबूझ से हत्या के एक मामले को बहुत ही जल्दी सुलझा लिया है मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी ने प्रेस वार्ता में बताया कि महिला हत्या के मामले में- आरोपी पति को किया गिरफ्तार किया है। उन्होंने घटना विवरण बताया कि दिनांक 24.07.2025 को रात्री करीब 10ः30 बजे थाना अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमस्याखेड़ी में एक महिला अपने घर पर मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक महिला उम्र करीब 45 वर्ष, अपने घर के हॉल में मृत अवस्था में पड़ी थी। मृतिका के सिर पर चोट के निशान तथा खून निकलता पाया गया, वहीं गले पर भी निशान स्पष्ट रूप से नजर आ रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल *मर्ग क्रमांक 28/2025 धारा 194 बीएनएसएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशानुसार, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के नेतृत्व में थाना प्रभारी अवंतिपुर बड़ोदिया के द्वारा एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान एक *प्रत्यक्षदर्शी साक्षी* द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि मृतिका संतोष बाई गुर्जर की हत्या उसके पति भेरूसिंह पिता डूंगा जी गुर्जर द्वारा की गई है। *साक्ष्य एवं बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 185/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर* आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

*हत्या का कारण -* विवेचना में सामने आया कि घटना के दिन आरोपी भेरूसिंह ने अपनी पत्नी से भोजन बनाने को कहा था, किंतु मृतिका किसी अन्य कार्य में व्यस्त थी। इसी बात को लेकर आरोपी क्रोधित हो गया और उसने मृतिका के बाल पकड़कर उसका सिर दीवार पर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। जो कि उसके द्वारा छिपा दिये गये थे। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी, उनि मुकेश सिह, का.प्र.आर. 513 रामचरण, आर. 179 रवि आर. 156 कमलेश आर. 751 पकंज आर. 259 ललित, आर.330 गजेन्द्र आर. 577 लखन एंव म0आर 450 वर्षा वर्मा की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |