अहमदाबाद में सामूहिक आत्महत्या: पति-पत्नी, 2 बेटियां और 1 बेटा…पूरा परिवार खत्म, जहर खाकर पांचों ने दे दी जान

गुजरात के अहमदाबाद के बगोदरा गांव में एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. सभी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. परिवार के 5 लोगों के शव उनके घर से बरामद किए गए हैं, जिन्होंने अपनी जान दे दी.ये परिवार मूल रूप से धोलका का रहने वाला था. लेकिन वर्तमान में बगोदरा गांव में किराए पर मकान लेकर रह रहा था. परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का कदम क्यों उठाया. इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है. हालांकि शुरुआती जांच में परिवार के आर्थिक तंगी से जूझने की बात सामने आ रही है.

मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल था. सभी ने बगोदरा गांव में अपने किराए के घर पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली. जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो बगोदरा पुलिस और 108 इमरजेंसी सर्विस तुरंत मौके पर पहुंची. घटना की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद ग्रामीण एसपी पुलिस, स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी), विशेष अभियान समूह (एसओजी) और धंधुका एएसपीभी मौके पर पहुंचे. अब मामले में आगे की जांच की जा रही है.

क्यों की सामूहिक आत्महत्या?

पांचों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगोदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार परिवार ने आत्महत्या क्यों की. खुदकुशी करने के पीछे क्या वजह थी. हालांकि शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. परिवार के सदस्यों के मोबाइल भी दो दिनों तक बंद रहे थे. लेकिन स्पष्ट नहीं है कि परिवार की आत्महत्या करने का क्या कारण था.

मृतकों की पहचान हो गई

मृतकों की पहचान 34 साल के विपुलभाई कानाभाई वाघेला, पत्नी 26 साल की सोनलबेन विपुलभाई वाघेला, 11 साल की बेटी सिमरन विपुलभाई वाघेला, 8 साल के बेटे मयूर विपुलभाई वाघेला और 5 साल की छोटी बेटी विपुलभाई वाघेला के रूप में हुई है. विपुल रिक्शा चलाने का काम करते थे और इसी से वह अपने परिवार का पेट पालते थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |