सिंगरौली में सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए पानी की तरह बहा खून

सिंगरौली : सिंगरौली जिले के ग्राम कसर में दो परिवारों के बीच हिंसक संघर्ष से पूरे गांव में सनसनी और दहशत फैल गई. सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों के बीच ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि जिसने भी देखा अंदर तक दहल गया. गांव का कोई व्यक्ति इस दौरान बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं दिखा सका. क्योंकि दोनों पक्षों के ऊपर खून सवार था.

धारदार हथियार के साथ खूब चले लट्ठ

मामले के अनुसार सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव कसर में काफी दिनों से दो परिवारों के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर तनाव चल रहा था. दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़े हुए. 2 दिन पहले दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर फिर झगड़ा हो गया. देखते ही देखते दोनों परिवार लाठियां और धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े. इस दौरान 4 लोग खून से लथपथ हो गए.

एक व्यक्ति की रीवा के अस्पताल में मौत

एक पक्ष के रब्बन निशा ने बताया “उनके घर के बगल की सरकारी जमीन पर उनका पहले से ही कब्जा है. पड़ोस में रहने वाला हाजिल का परिवार इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था. इसी विवाद में हाजिल और उसके परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी, डंडों से उन पर हमला कर दिया.” हमले में रब्बन निशा, उसके पति महताब आलम, पुत्र और देवर शहादत अली घायल हुए. महताब आलम को रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई.

5 लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर, एक गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल शहादत अली का इलाज सिंगरौली के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. रब्बन निशा और दूसरों का भी इलाज जारी है. इस मामले में बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया “पहले मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. एक व्यक्ति की मौत के बाद अब धाराएं बढ़ाई जा रही हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष आरोपियों की तलाश जारी है. घटनास्थल पर पुलिस तैनात की गई है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |