सीधी में NH-39 पर कार से उतरे बदमाशों ने बाइक सवारों पर फिल्मी अंदाज में की फायरिंग, दो घायल

सीधी।  मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चुरहट थाना अंतर्गत ग्राम कठउतहा स्थित NH-39 मुख्य मार्ग पर रविवार को फायरिंग का मामला सामने आया है। ठकुरदेवा के रहने वाले आशुतोष पांडे और आशीष गौतम अपने दो अन्य साथियों के साथ फोटोशूट कराने के लिए हाईवे पर खड़े हुए थे। तभी एक कार से बदमाश आए और फायरिंग कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार से उतरे बदमाशों ने आशीष गौतम के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर गोली चला दी। गोली मोटरसाइकिल में जा लगी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है, ग्राम बदवार के एक ढाबे में कुछ दिन पहले राहुल द्विवेदी और अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता भी मौजूद था। राहुल को यह शक था कि उसी की मौजूदगी से झगड़ा हुआ, इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ हमला किया।

घटना की सूचना मिलते ही चुरहट SDOP आशुतोष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आशुतोष पांडे अकबरपुर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और छुट्टी में अपने गांव आया था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ फोटोशूट कराने ग्राम कठउतहा पहुंचा था। तभी यह हमला हुआ। गोली चलने और मारपीट की पुष्टि की गई है। पुलिस ने बाइक से लगी गोली के सुराग के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |