बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर लगी रोक, PWD ने सभी अधिकारियों को जारी किए सख्त निर्देश

भोपाल : लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी पर सख्ती बरतने का फैसला कर लिया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी अधिकारी अवकाश स्वीकृत कराए बिना और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्देश 14 जुलाई 2025 को विभाग के उप सचिव नियाज अहमद खान द्वारा जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अक्सर यह देखा गया है कि कई अधिकारी बिना सूचना के भोपाल या अपने कार्यस्थल से बाहर चले जाते हैं, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं। साथ ही शासन द्वारा मांगी गई जानकारी समय-सीमा में उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है।

PunjabKesari

किन अधिकारियों को लेनी होगी अनुमति?

  • प्रमुख अभियंता
  • मुख्य अभियंता
  • अधीक्षण यंत्री
  • कार्यालय यंत्री स्तर के अधिकारी को अपने उच्च पदस्थ अधिकारी जैसे प्रमुख सचिव या प्रमुख अभियंता से पूर्व अनुमति प्राप्त कर ही मुख्यालय छोड़ना होगा।यदि कोई भी अधिकारी यह नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य की सुचारू प्रक्रिया बनी रहे और जवाबदेही तय की जा सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |