एक तसला और फोटो नहीं आई…फोटो के चक्कर में गड्ढे में गिरे डॉक्टर साहब! वीडियो वायरल

सिवनी : सेल्फी के चक्कर में कई बार ऐसे हादसे कैमरे में कैद हो जाते हैं, जो फजीहत की वजह बन जाते हैं। इतना ही नहीं सेल्फी के लिए ऐसे हादसों से हमारी जान पर भी बन जाती है। एक ऐसा ही हादसा मध्य प्रदेश के सिवनी से सामने आया है। जहां एक डॉक्टर साहब गड्ढे में गिर गए। डॉक्टर साहब का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में

वीडियो में सिवनी के डॉक्टर प्रफुल श्रीवास्तव हाथ में तसला लेकर वहां चल रहे काम में मदद करवा रहे हैं। जो फोटो खींचाने के चक्कर में बिल्डिंग मटेरियल सहित गड्ढे में गिर गए। वीडियो के शुरु में वे एक तसले से कुछ मटेरियल गड्ढे में फेंकते है और कहते हैं कि एक तसला और फोटो नहीं आई…इतना कहते ही डॉक्टर साहब और तसला सहित गड्ढे में गिर जाते हैं। वीडियो देखकर जान पड़ता है कि डॉक्टर साहब को गंभीर चोट भी आई होगी। फिलहाल लोग उनका वीडियो जमकर वायरल कर रहे हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |