अहमदाबाद विमान हादसा: सुरक्षित हैं फ्यूल स्विच…जांच रिपोर्ट में सवाल उठने के बाद FAA ने दी सफाई

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लैन हादसे की जांच ही चल रही है. पिछले दिनों एक रिपोर्ट में घटना की दो वजहें सामने आई हैं. हालांकि इसकी भी अभी जांच चल रही है. रिपोर्ट में बोइंग विमानों के फ्यूल स्विच लॉक पर सवाल खड़े किए गए थे. अब अमेरिकी FAA की तरफ से कहा गया है कि बोइंग विमानों के फ्यूल स्विच लॉक सुरक्षित हैं. FAA की ये टिप्पणी गुजरात प्लेन क्रैश की शुरुआती रिपोर्ट सामने आने के बाद आई है.

नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों को भेजे गए एफएए के नोटिफिकेशन में कहा गया कि ईंधन नियंत्रण स्विच का डिजाइन, लॉकिंग फीचर सहित, विभिन्न बोइंग विमान मॉडलों पर समान है, एफएए इस मुद्दे को असुरक्षित स्थिति नहीं मानता है, जिसके लिए मॉडल 787 सहित किसी भी बोइंग विमान मॉडल पर एयरवर्थनेस डायरेक्टिव की आवश्यकता हो.

अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने 2018 में जारी विशेष योग्यता सूचना बुलेटिन में बोइंग 787 विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग में खराबी को लेकर चेतावनी दी थी. हालांकि इस पर ध्यान नहीं दिया गया.

रिपोर्ट में उठे कई तरह के सवाल

एएलपीए इंडिया के अध्यक्ष सैम थॉमस ने रविवार को को बताया, “पायलट को अब कम से कम सुपरवाइजर के तौर पर जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए. एएलपीए इंडिया ने कहा कि साल 2018 की रिपोर्ट में संभावित उपकरणों के खराबी के संकेत दिए गए थे.

उड़ान के अंतिम क्षणों में, एक पायलट को कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर पर दूसरे से यह पूछते हुए सुना गया कि उसने ईंधन क्यों बंद कर दिया. रिपोर्ट में कहा गया है, “दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया.”

इसमें कहा गया है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद ईंधन स्विच लगभग एक साथ रन से कटऑफ में बदल गए थे. रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि उड़ान के दौरान स्विच कैसे बदल गए.

पायलट की गलती नहीं – सुरक्षा विशेषज्ञ

दो अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि वे एएलपीए इंडिया के जांच में पर्यवेक्षक बनने के अनुरोध का समर्थन करते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट पायलट की गलती की ओर कोई पूर्वाग्रह नहीं दर्शाती है. पायलट और पूर्व ALPA अमेरिकी प्रतिनिधि जॉन कॉक्स ने कहा कि AAIB की रिपोर्ट वस्तुनिष्ठ और निष्पक्ष प्रतीत होती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |