टीम खंडेलवाल में बदलाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, पूर्णकालिक और नए चेहरों को मिलेगा मौक़ा

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के हाथों में आने के बाद पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार हेमंत खंडेलवाल अपनी नई टीम के गठन को लेकर लगातार बड़े नेताओं से भेंट कर रहे हैं। खंडेलवाल ,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भेंट कर चुके हैं और इन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पहले ही मुलाकात कर ली थी। शनिवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी भेंट कर संगठन के संबंध में बातचीत की। सिंधिया ने इस मुलाक़ात के बारे में बाक़ायदा ट्वीट कर बताया।

जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में भाजपा

सूत्रों के अनुसार अब पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और नए चेहरों को संगठन में ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।जिसके चलते मौजूदा संगठन में मोजूद सात सांसद, एक कैबिनेट मंत्री और छह विधायक टीम से बाहर किये जाएंगे।

विष्णुदत्त शर्मा की टीम में थे कई जनप्रतिनिधि

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की टीम में कुल 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री और 13 प्रदेश मंत्री शामिल थे। इनमें कई सांसद और विधायक भी संगठन की ज़िम्मेदारियों में नियुक्त थे, जिन्हें अब हटाने की तैयारी है।

प्रदेश उपाध्यक्षों में ये नाम शामिल

•    संध्या राय (मुरैना सांसद)
•    सुमित्रा वाल्मीक (राज्यसभा सांसद)
•    आलोक शर्मा (भोपाल सांसद)
•    नागर सिंह चौहान (अनुसूचित जाति मंत्री)
•    चिंतामण मालवीय (आलोट विधायक)

महामंत्री पद पर थे ये जनप्रतिनिधि

•    कविता पाटीदार (राज्यसभा सांसद)

•    हरिशंकर खटीक (जतारा विधायक)

•    भगवान दास सबनानी (भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधायक)

प्रदेश मंत्रियों में भी सांसद-विधायक

•    लता वानखेड़े (सागर सांसद)
•    आशीष दुबे (जबलपुर सांसद)
•    मनीषा सिंह (विधायक)

इसके अलावा उज्जैन उत्तर से विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

मोर्चा संगठनों में भी बदलाव संभव

भाजपा के 7 मोर्चा संगठनों में से 3 की कमान वर्तमान में सांसदों के पास है, जबकि 1 मोर्चा कैबिनेट मंत्री के अधीन है।

•    महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया, दो वर्ष पूर्व राज्यसभा की सदस्य बन चुकी हैं।

•    किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन चौधरी अब होशंगाबाद से सांसद हैं।

•    ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विधानसभा चुनाव के बाद कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी स्वयं को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग संगठन से की है।

खंडेलवाल की टीम होगी ‘फील्ड वर्कर-फर्स्ट’ सोच की प्रतीक

पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अब संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को स्थान देने की तैयारी में हैं, जो जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं। इससे संगठनात्मक कार्यों में तेज़ी लाने और चुनावी रणनीतियों को बेहतर ढंग से लागू करने की उम्मीद जताई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |