राधिका ने किसे किया Last कॉल… 3 दिन पहले लिखी गई मर्डर की स्क्रिप्ट!

हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनके पिता को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बेटी की हत्या करने वाले दीपक यादव ने पूछताछ में कई खुलासे किए. वहीं राधिका की दोस्त ने भी इस मर्डर केस में कई अहम जानाकारियां साझा की हैं.

राधिका ने मौत से पहले आखिरी कॉल अपनी दोस्त हिमांशिका को की थी. हिमांशिका ने दावा किया है कि राधिका ने 10 जुलाई को ही उसे कॉल की थी.लेकिन हिमांशिका राधिका की कॉल नहीं उठा पाई थी. हिमांशिका ने ये भी दावा किया कि राधिका की हत्या की प्लानिंग उसकी मौत से तीन दिन पहले ही कर ली गई थी. इसलिए राधिका के डॉग को भी घर से बाहर निकाल दिया गया था.

राधिका की दोस्त ने क्या बताया?

हिमांशिका ने कहा, ’10 जुलाई को मुझे राधिका का कॉल आया. मैं वर्क आउट कर रही थी. इसलिए देख नहीं पाई. फिर मैंने आर्टिकल देखा कि राधिका की हत्या हो गई है. मैं हैरान हो गई. मैं राधिका को बोलना चाहती थी कि थैंक गॉड ये तू नहीं है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. क्योंकि जब मैंने उसे कॉल किया तो किसी ने कॉल नहीं उठाया. इसके बाद मुझे आर्टिकल में राधिका का घर दिखा और मुझे लगा its end of the world’

3 दिन से चल रही थी हत्या की प्लानिंग

हिमांशिका ने आगे कहा कि फिर मैंने उसकी बहन को कॉल किया. मैं शमशान घाट गई. वहां जाकर पता लगा कि उसके पिता तीन दिनों से उसकी हत्या की प्लानिंग कर रहे थे. राधिका के घर पर पिटबुल है. उसे बाहर कर दिया गया था. ताकि हत्या हो सके और डॉग बीच में बाधा न बने. राधिका की कामयाबी से जलने वाले उसके पिता को भड़काते थे. वो भड़क गए और नई रिवाल्वर ख़रीदी. कौन पिता अपनी बेटी को इतनी गोलियां मारता है, ऐसा उसने कुछ नहीं किया था.

हिमांशिका को आने लगे हेट मैसेज

यही नहीं हिमांशिका आगे कहती हैं कि राधिका का अकाउंट प्राइवेट था. उसमें सिर्फ 68 लोग थे. मार्च 2024 को उसकी आख़िरी पोस्ट थी, जो रीलें डालता रहेगा उसका अकाउंट प्राइवेट क्यों होगा. इसके साथ ही हिमांशिका ये भी बताती हैं कि राधिका मर्डर पर वीडियो पोस्ट किया तो उन्हें हेट मैसेज आने शुरू हो गए. इंस्टाग्राम पर हिमांशिका ने लिखा कि वो मीडिया से कोई बात नहीं करना चाहती. इंस्टा वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं. हिमांशिका ने इस पोस्ट पर हेट मैसेजेज आने की बात भी कही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |