अहमदाबाद विमान हादसा: साजिश का एंगल आउट, चेतावनी नजरअंदाज…ये है रिपोर्ट का पूरा Conclusion

अहमदाबाद से 12 जून को एयर इंडिया की जिस फ्लाइट 171 ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी वो क्रैश हो गई थी. इस भयानक हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. अब इस विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है. AAIB की ये जांच रिपोर्ट शुक्रवार-शनिवार की दरमयानी रात 1 बजे के बाद पब्लिक की गई.

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि क्रैश के बाद थ्रस्ट लीवर (जो इंजन की ताकत को नियंत्रित करता है) आईडल पोजिशन के पास पाए गए, लेकिन ब्लैक बॉक्स के डेटा से पता चला कि टकराव के वक्त तक ये लीवर फॉरवर्ड पोजिशन में ही थे. दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच भी उस समय RUN मोड में थे.

साजिश के कोई संकेत नहीं

जांच में एक बड़ा संदेह भी अब दूर हो गया है. रिपोर्ट में साफ किया गया है कि टेकऑफ के समय फ्लैप की सेटिंग (5 डिग्री पर) और लैंडिंग गियर लीवर की स्थिति (नीचे) बिल्कुल सामान्य और मानक के अनुसार थी. AAIB ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच में विमान में किसी तरह की साजिश या तोड़फोड़ के कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं.

नजरंदाज की गई पुरानी चेतावनी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिका की फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने दिसंबर 2018 में फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर एक चेतावनी जारी की थी. FAA ने कहा था कि कुछ बोइंग 737 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग फीचर को निष्क्रिय स्थिति में पाया गया था. हालांकि, FAA ने इसे इतना गंभीर नहीं माना कि इस पर अनिवार्य तकनीकी निर्देश (AD) जारी किया जाए.

एयर इंडिया ने जांच नहीं कराई

FAA की यह चेतावनी सिर्फ सलाह के रूप में थी, इसलिए एयर इंडिया ने इससे जुड़ी कोई जांच नहीं कराई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, VT-ANB विमान में थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल 2019 और 2023 में बदला गया था, लेकिन इसका फ्यूल कंट्रोल स्विच से कोई संबंध नहीं था. 2023 से अब तक इस स्विच में किसी तरह की खराबी की कोई रिपोर्ट नहीं थी. यानी फिलहाल रिपोर्ट में कोई तकनीकी खामी या तोड़फोड़ की ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन जांच अभी जारी है.

ये शुरुआती रिपोर्ट, विस्तृत जांच जारी

AAIB की ये जांच रिपोर्ट शुक्रवार-शनिवार की दरमयानी रात 1 बजे के बाद पब्लिक की गई. अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में AAIB की ये शुरुआती रिपोर्ट है, लेकिन इससे ये स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि इंजन बंद होने की वजह तकनीकी खामी या सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है. बताया गया है कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है.

AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया ने AI171 विमान हादसे में जान गंवाने वालों और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. कंपनी ने कहा, ‘हम इस दुख की घड़ी में पूरी तरह परिवारों के साथ हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं.’ एयर इंडिया ने आज 12 जुलाई 2025 को जारी की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट की पुष्टि की है. साथ ही बताया कि वो नियामकों और अन्य एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है. एयरलाइंस ने कहा कि हादसे की जांच अभी चल रही है, इसलिए वह फिलहाल किसी भी तकनीकी विवरण पर टिप्पणी नहीं करेगी. एयरलाइन्स ने सभी सवाल AAIB को भेजने की अपील की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |