श्रावण मास के पहले दिन महाकाल का दर्शन और आशीर्वाद पाने उमड़ी भक्तों की भीड़

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज से श्रावण का उल्लास छा गया है। भगवान महाकाल भक्तों के लिए जल्दी जागे। मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास के प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे तथा सप्ताह में शेष दिन रात 3 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई। बता दें आम दिनों में तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुलते हैं। इसके बाद भस्म आरती होती है।

मंदिर प्रशासन ने सामान्य दर्शनार्थियों के लिए श्री महाकाल महालोक के नंदी द्वार, 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थियों के लिए गेट नं.1 व गेट नं.4 और कावड़ यात्रियों के लिए मंगलवार से शुक्रवार तक गेट नं.4 से प्रवेश की व्यवस्था की है। शेष दिनों में कावड़िए सामान्य दर्शनार्थियों के साथ कतार में लगकर भगवान को जल अर्पण कर सकेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |