पति गोर्वधन की परिक्रमा करने गया, पत्नी और 2 बच्चों का शव कुएं में तैरता मिला; सुसाइड या मर्डर में उलझी पुलिस

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक महिला सहित उसके दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है. तीनों का शव एक गांव में तैरता हुआ मिला है. गांव में शवों को देखते ही गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना वाला दिन महिला और उसके बच्चे घर पर अकेले थे. पति गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाने के लिए वृंदावन गया था.

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जौराई गांव में रहने वाला रामनिवास बघेल अपने साले और साढू के साथ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए वृंदावन गया हुआ था. इस बीच पत्नी पिंकी (27), बेटी रुचिका (4) और 7 महीने का बेटा अंगद घर पर ही थे. इसी क्रम में बुधवार की रात पिंकी सहित उसके बच्चे घर पर सो गए, लेकिन गुरुवार की सुबह तीनों के शव घर के सामने बने कुएं में तैरते हुए मिले. कुएं में शवों को देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

कुएं से निकाले गए मां और बच्चों के शव

उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी बैराड़ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी भेज दिए. वहीं, FIR दर्ज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल महिला और दो बच्चों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस पूरे मामले में खास बात यह है कि महिला सहित दोनों बच्चे जब घर में सोए थे. पुलिस ने मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है.

घटना से पहले पति-पत्नी के बीच हुई बात

इस घटना पर न तो ससुराल पक्ष कुछ बोलने के लिए तैयार है और न ही मायके वाले. गांव वालों की मानें तो महिला ने बुधवार को अपने मायके फोन किया था और किसी परेशानी को लेकर चर्चा की थी. इसके अलावा घटना से पहले पति-पत्नी के बीच भी बात हुई थी, लेकिन दोनों जगह फोन कर महिला ने क्या बात की इस पर कोई भी बात नहीं कर रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |