बागेश्वर धाम के पास दीवार ढही: एक महिला की मौत, 11 घायल; अस्पताल पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार की सुबह बागेश्वर धाम के पास एक ढाबे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की अनीता देवी (पति राजू) की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए. ये सभी बागेश्वर धाम महाराज के दर्शन के लिए आए थे और रात में ढाबे में रुके हुए थे.

हादसा रात करीब 3:30 बजे हुआ, जब वो सो रहे थे. अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और सभी उसके नीचे दब गए. लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया.

घायलों का चल रहा इलाज

इस हादसे में मुंशीलाल कश्यप, पूनम देवी कहार, बीना देवी कश्यप, मंजू देवी कुर्मी, अरविंद कुमार पटेल, प्रिया कुमारी खखार, अंशिका कुमारी कहार, कौशल सोनी, गुलाबचंद साहू और धनेश्वरी देवी घायल हुए हैं. इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया है.

मासूम बच्चियों का दर्द

अपनी मां के साथ बागेश्वर धाम आई दो बच्चियों का जिला अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल था. उन्होंने बताया कि उनकी मां का पता नहीं चल रहा और वे अचानक हुए इस हादसे में दीवार के नीचे दब गए थे.

अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

घायलों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना था कि वे पूरी तरह से गीले थे, फिर भी उन्हें कंबल नहीं दिए गए और वे ठंड से ठिठुर रहे थे. कुछ घायलों ने सही इलाज न मिलने की भी शिकायत की.

CMHO के पहुंचने के बाद सुधरी व्यवस्था

स्थिति तब सुधरी जब सीएमएचओ तीसरी मंजिल पर घायलों का हाल जानने पहुंचे. इसके बाद ही घायलों को कंबल मिले और इलाज की व्यवस्था में सुधार हुआ. सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी भी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज और वार्डों में भर्ती कराने में मदद की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |