बैतूल: बस को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, 15 यात्री घायल

बैतूल : बैतूल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मुलताई में फोरलेन सड़क पर परमंडल के पास बैतूल की ओर जा रही बस को सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार लगभग 15 यात्री घायल हो गए। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल से सभी घायलों को मुलताई की सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे नागपुर अच्छे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुलताई की एन ए खान बस बैतूल की ओर जा रही थी, इसी दौरान परमंडल चौराहे पर रोड क्रॉस करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सामने से क्षतिग्रस्त हो गए। वही कंटेनर चालक फरार। फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |