मध्य प्रदेश: मंत्री संपतिया उईके पर 1 हजार करोड़ की घूसखोरी का आरोप, PMO ने दिए जांच के आदेश, मचा हडकंप

मध्यप्रदेश की आदिवासी नेता और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके पर 1000 करोड़ रुपये की घूस लेने का गंभीर आरोप सामने आया है. यह आरोप जल जीवन मिशन के तहत राज्य को मिले फंड में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगाया गया है. इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 7 दिन में रिपोर्ट तलब की है, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है. खास बात है कि मंत्री के ही विभाग ने मंत्री के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. आदेश सामने आने के बाद विभाग ने खंडन जारी किया है.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने खुद अपनी मंत्री के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं. प्रमुख अभियंता संजय अधवान ने यह आदेश उस शिकायत के आधार पर दिए, जो पूर्व विधायक किशोर समरीते ने 12 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री के नाम भेजी थी.

शिकायत में आरोप लगाया गया कि जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से मिले 30,000 करोड़ रुपये में से मंत्री संपतिया उइके ने 1000 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में लिए हैं. इसके साथ ही शिकायत में संबंधित मंडल के कार्यपालन यंत्रों पर भी कमीशन वसूली में शामिल होने के आरोप है. PMO ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि वे जल जीवन मिशन के लिए भेजे गए 30 हजार करोड़ के पहले फेज की उपयोगिता और खर्च की जांच करें और मंत्री तथा संबंधित अधिकारियों की संपत्तियों का विवरण दें.

Whatsapp Image 2025 07 01 At 12.31.03 Pm

जांच के आदेश

जांच के आदेश जारी

कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला

मंत्री के मामले के सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया है. विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोलते हुए इस घोटाले को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण बताया है.

उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा जांच उन्हीं के विभाग के अफसर कर रहे हैं, यह न्याय नहीं बल्कि मज़ाक है. जब तक जांच चले, मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें. यदि CBI जांच हाईकोर्ट की निगरानी में नहीं होती, तो हम अदालत जाएंगे. कटारे ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में विपक्ष इस पूरे घोटाले को पूरी ताकत से बेनकाब करेंगे.

मंत्री संपतिया उइके का जवाब

मामला सामने आने के बाद मंत्री का जवाब भी सामने आया है. उन्होंने कहा मैं बिल्कुल सही हूं जांच करें, मुझे कोई परेशानी नहीं है. मुझे परेशान किया जा रहा है. मेरी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है. अगर कोई शिकायत आती है तो हमारी सरकार खुद जांच करवाती है. उन्होंने आगे कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मिलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और एक-एक सवाल का जवाब दूंगी. मेरा संगठन मुझे जानता है कि मैं कैसी हूं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |