39 पुलिस अधिकारियों के तबादले, शाजापुर एडिशनल एसपी बने घनश्याम मालवीय, शाजापुर एडिशनल एसपी टी एस बघेल को अब मंदसौर की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है इसके अंतर्गत 39 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं जिनमें शाजापुर भी प्रभावित हुआ है शाजापुर में बेहतर कानून व्यवस्था संभालने वाले लंबे समय से बेहतर सेवा देने वाले लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने-जाने वाले एडिशनल एसपी टीएस बघेल को अब मंदसौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं भोपाल में पदस्थ रहे एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय को शाजापुर के एडिशनल एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है



