सलसलाई में एक मकान की तलाशी के दौरान 08 पेटियों में कुल 400 पाव देशी मदिरा प्लैन जप्त

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर श्रीमती निधि जैन के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार पन्द्रे के नेतृत्व में अवैध शराब के विरूद्ध सतत अभियान चलाये जाने के तारतम्य में गत दिवस 24 जून 2025 को मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए वृत्त शाजापुर एवं शुजालपुर की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सलसलाई में एक मकान की तलाशी के दौरान 08 पेटियों में कुल 400 पाव देशी मदिरा प्लैन जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया, श्री सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया, श्री राकेश जमरा, श्री अमित शर्मा तथा सैनिक श्री बाबुलाल, श्री ओपी दुबे व श्री देवकरण का विशेष योगदान रहा।

Home Department of Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh #JansamparkMP #shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |