जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,पुस्तिका का विमोचन भी हुआ

शाजापुर
—–
आने वाले आगामी प्रमुख त्यौहारों मोहर्रम (ताजिया), श्रावण मास के सोमवार, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं अन्य पर्वों को शांति और सौहार्द्रपूर्वक मनाने के लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर व सुश्री नेहा गंगारे सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी धर्मावलंबियों को आगामी त्यौहारों की शुभकामनाएं देते हुए सभी त्यौहारों को मिलजुलकर मनाने के लिए कहा। कलेक्टर ने त्यौहारों के अवसर पर किये जाने वाले आयोजनों के संबंध में कहा कि आयोजन की सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करें। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही आयोजन करें। आयोजकगण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पर्याप्त संख्या में वालेंटियर्स बनाएं और उन्हें पहचान पत्र भी दें। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शहर में निजी संस्थाओं एवं मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों के कैमरे व्यवस्थित रूप से कार्य करें। पुलिस विभाग अपने कैमरों को दुरूस्त रखें तथा नगरपालिका अस्थायी रूप से कैमरे लगाने की व्यवस्था करें। शांति समिति के सदस्य स्वयं आगे आकर कार्यक्रमों की बागडोर एवं सुरक्षा इंतजाम अपने हाथ में रखें। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। कलेक्टर ने नगरपालिका अधिकारी को जुलूस मार्गों एवं नगर में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था करने, ट्रॉफिक व स्ट्रीट लाईट चालू करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिये कि जुलूस मार्ग की विद्युत लाईनों को पर्याप्त ऊचाईयों पर रखें एवं विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी निर्धारित रूट का निरीक्षण भी करें। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी त्यौहारों के दौरान निर्बाध विद्युत प्रदाय की व्यवस्था रखें।

कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जवाबदारी के साथ करें। ग्रुप एडमिन जल्दबाजी में गलत खबरें प्रसारित नहीं करें। उन्होंने सभी से अफवाहों आदि पोस्ट नहीं करने और इससे बचने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने कहा कि आने वाले त्यौहारों को सभी धर्मावलंबी मिलजुलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व जूलूस आयोजन की अनुमति लें तथा आयोजन की व्यवस्थाएं स्वयं करें। वालेंटियर्स के नाम पुलिस को उपलब्ध कराएं तथा थाना स्तर पर होने वाली बैठकों में आयोजन की पूरी जानकारी दें।

इस अवसर पर मोहर्रम कमेटी सदर श्री इमरान खरखरे, बोहरा समाज श्री सेफुद्दीन एवं श्री मनीष सोनी ने आने वाले धार्मिक त्यौहारों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान काजी श्री एहसानउल्लाह, श्री सलीम बैग, श्री आशीष नागर, श्री नवनीत दुबे, श्री तुलसीराम भावसार, सहित अन्य वक्ताओं ने भी त्यौहारों के संबंध में अवगत कराया।

इस अवसर पर नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष श्री अजीज मंसूरी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप चन्द्रवंशी, नगरपालिका सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित, विद्युत वितरण कंपनी अधीक्षण यंत्री श्री एसएन वर्मा, लालघाटी व कोतवाली थाना प्रभारी, एसडीओपी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिक एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
——
बाढ़ आपदा प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन
——
बैठक के पश्चात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी सहित उपस्थित शांति समिति के सदस्यगणों द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन पुस्तिका मानूसन वर्ष 2025-26 का विमोचन किया गया।


#शांति_समिति #festival #MadhyaPradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #शाजापुर @followers

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |