ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता तनाव, कश्मीर में क्यों हाई अलर्ट?

इजराइल और ईरान के बीच की स्थिति पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण है. इसी बीच इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर हमला कर दिया. हमले के बाद से ईरान के कई इलाकों में सायरन बज गए और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. वहीं दूसरी तरफ इजराइल में तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी गई. दोनों देशों ने अपने-अपने एयर स्पेस बंद कर दिए.

ईरान और इजराइल हमले के कारण जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. यह हाई अलर्ट कश्मीर के शिया आबादी वाले इलाके में जारी किया गया है.

कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

ईरान और इजराइल युद्ध के बीच शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. सरकार ने कश्मीर के उन इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है, जहां शिया समुदाय की आबादी अधिक है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि शुक्रवार यानी जुम्मे की नमाज वाले दिन शिया आबादी वाले इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो सकता है. क्योंकि इस तनाव के बीच शिया समुदाय में भावात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न हो सकती है और हिंसा भड़क सकती है.

पहलगाम हमले के बाद से है तनाव की स्थिति

दरअसल, 22 अप्रैल को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला किया था. इस घातक हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिसमें देशी और विदेशी दोनों नागरिक शामिल थे. इस आतंकवादी हमले के बाद सरकार एक्शन में आई और पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर से कई आतंकवादी ठिकाने तबाह किए. इसके साथ ही पहलगाम हमले में आतंकवादियों का साथ देने वालों को भी ढूंढ निकाला. इस हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है और तनाव की स्थिति बनी हुई है.

भारत ने वापस बुलाई कई उड़ानें

इजराइल की तरफ से किए गए हमले के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कुछ विमानों को वापस बुला लिया है. हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट किया दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट में कोई खास असर नहीं हुआ है. इजराइल और ईरान के बीच हो रहे हमले के कारण केवल कुछ फ्लाइट को ही रद्द किया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको अपनी फ्लाइट के बारे में कुछ जानना है, तो संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. सोशल मीडिया या किसी अन्य की तरफ से दी गई जानकारी पर भरोसा न करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |