Air India प्लेन क्रैश : अहमदाबाद विमान हादसे पर CM यादव, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने जताया दुख

भोपाल: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी यात्रियों के कुशल होने की कामना की है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल के सकुशल होने की प्रार्थना है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस हादसे के बाद अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की है।

वीडी शर्मा के कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अहमदाबाद प्लेन हादसे की दुखद घटना के चलते शर्मा ने आज के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व उमंग सिंघार ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडया पर कहा,‘‘अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के बी787 ड्रीम-लाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई! मैं यात्रियों की कुशलता के लिए, प्रभु से प्रार्थना करता हूं!‘‘

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देश में 7 हजार के पार हुए कोरोना के मामले, पंजाब में जारी हुई ये एडवाइजरी     |     अहमदाबाद हादसे की जांच के लिए बनी कमेटी, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट     |     पिता के शव की पहचान के लिए भारत पहुंचे विजय रूपाणी के बेटे, देंगे DNA सैंपल     |     नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव     |     हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख     |     उज्जैन में हुआ राजा का पिंडदान, सोनम का भाई गोविंद बोला- अफेयर का पता होता तो शादी करा देता     |     फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच – CM मोहन यादव     |     अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों में ग्वालियर का आर्यन भी शामिल, बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता पिता हुए बेसुध     |     नेशनल हाईवे पर चलती कार बन गई अचानक आग का गोला, परिवार ने निकलकर बचाई अपनी जान     |     विधायक सुरेश राजे बोले- 4 साल का लेखा-जोखा मेरा पास जिसको संदेह वह आकर मिले     |